भाजपा अनुसूचित मोर्चा आईटी सेल जनपद नैनीताल के जिला संयोजक पद पर शुभम उत्तम के मनोनयन पर हर्ष की लहर

रामनगर 13 मार्च 26/ भाजपा अनुसूचित मोर्चा आईटी सेल जनपद नैनीताल के जिला संयोजक पद पर वाल्मीकि समाज के नेता शुभम उत्तम को मनोनीत किये जाने पर उनके समर्थकों ने खुशी जाहिर की है। श्री उत्तम के मनोनयन पर ढोल नगाड़ों के साथ मोहल्ला बम्बाघेर स्थित उनके निवास पर पहुंचकर उनके समर्थकों के द्वारा फूल मालाये पहनाकर व मिष्ठान वितरण करके खुशियों का इज़हार करते हुऐ भाजपा शीर्ष नेतृत्व कस आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर शुभम उत्तम ने पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी के लिए जिले व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि अनुसूचित समाज की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत से जिताये जाने में कोई कोर कसर नही छोड़ी जायेंगी। अपने मनोनयन पर उनके द्वारा पौड़ी सांसद अनिल बलूनी, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख व सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जगमोहन सिंह बिष्ट , पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत, जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, पूर्व जिला महामंत्री राहुल भारद्वाज, पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र खाती, संजय डोर्वी, वीरेंद्र सिंह रावत, सत्य प्रकाश शर्मा, भाजपा अनुसूचित मोर्चा नैनीताल जिलाध्यक्ष रविन्द्र बाली आर्या आदि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान श्री उत्तम का स्वागत करने वालो में रजत राज, अमित कुमार, आकाश उत्तम, अनूप भारती, कौशल गुरु, मनीष कुमार, विकास, प्रिंस कुमार, अभिषेक, दीक्षा उत्तम, रेनू उत्तम, पलकी उत्तम आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    युवक कांग्रेस (यूथ कांग्रेस) की प्रदेश कार्यकारिणी चुनाव में रामनगर के कांग्रेस नेता चांद खान को प्रदेश महासचिव निर्वाचित होने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी रहे भुवन पांडे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल खुलासा सहित कांग्रेसजनों ने दी मुबारकबाद

    Continue reading
    रामनगर।रामनगर के ग्राम पुछड़ी क्षेत्र में स्थित डम्पिंग जोन में नगर पालिका परिषद रामनगर द्वारा ग्राम शक्तिनगर पूछड़ी के आस-पास के 07-08 ग्रामों का कूड़ा डलवाना बन्द करने के कारण उक्त ग्रामों का कूड़ा सड़को पर इधर-उधर पड़ा रहने से चारों तरफ गंदगी हो रही है।इसी मामले को लेकर रामनगर ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी और ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय नेगी के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम और नगर पालिका ईओ रामनगर को ज्ञापन सौंपा। दिए गए ज्ञापन में उन्होंने बताया कि पिछले लंबे समय से पुछड़ी में स्थित डम्पिंग जोन में कूड़ा वाहनों के द्वारा कूड़ा डाला जा रहा था।लेकिन कुछ दिनों से नगर पालिका प्रशासन ने कूड़ा वाहनों को कूड़ा डालने से मना कर दिया है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में चारों ओर कूड़ा हो रहा है।कूड़े से चारों ओर बदबू आ रही है।यह समस्या दिन प्रतिदिन विकराल रूप ले रही है, जिससे क्षेत्र में कई प्रकार की बीमारियों फैलने की आशका है। जिस कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। जनहित में इस समस्या का समाधान होना बहुत जरूरी है।उन्होंने कहा कि पूर्व की भाँति ग्राम पुछड़ी में स्थित डम्पिंग जोन में आस- पास के ग्रामों का कूड़ा डलवाये जाने की अपील की गई है। वहीं एसडीएम ने नगर पालिका के अधिकारियों को फोन कर जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने को कहा है। वहीं दूसरी ओर नगर पालिका ईओ आलोक उनियाल ने बताया कि यह जमीन वन विभाग से नगर पालिका ने लीज पर ली है।इस जमीन पर कूड़े डालने का अधिकार किसी और को नहीं है लेकिन फिर भी ग्राम पूछड़ी क्षेत्र के कूड़े का समाधान जल्द किया जाएगा।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय नेगी,ग्राम प्रधान संगठन रामनगर अध्यक्ष नवीन सती,ग्राम शक्तिनगर पूछड़ी क्षेत्र की प्रधान हज्जन नरगिस, प्रधान प्रतिनिधि हाजी शकील अहमद अंसारी,प्रधान सोनिया,प्रधान रचना रावत,प्रधान प्रकाश चंद्र मठपाल आदि मौजूद रहें।

    रामनगर। रामनगर के ग्राम पुछड़ी क्षेत्र में स्थित डम्पिंग जोन में नगर पालिका परिषद रामनगर द्वारा ग्राम शक्तिनगर पूछड़ी के आस-पास के 07-08 ग्रामों का कूड़ा डलवाना बन्द करने के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीएमआर हॉस्पिटल, मुरादाबाद के सीनियर न्यूरोलोजिस्ट डॉ. मंजेश राठी ने मानसिक रोगों के दिये

    डीएमआर हॉस्पिटल, मुरादाबाद के सीनियर न्यूरोलोजिस्ट डॉ. मंजेश राठी ने मानसिक रोगों के दिये

    महिलाओ के लिये खुशखबरी- जसपुरिया लाईन मे किचन के सामान की ओम किचनवेयर शॉप खुली

    महिलाओ के लिये खुशखबरी- जसपुरिया लाईन मे किचन के सामान की ओम किचनवेयर शॉप खुली

    सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार बने रामनगर रेलवे मे आरपीएफ चौकी इंचार्ज

    सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार बने रामनगर रेलवे मे आरपीएफ चौकी इंचार्ज

    मानसून मे अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग, सीएमओ डा.रश्मि पंत ने खुद ने संभाला मोर्चा, ACMO रहते नैनीताल जनपद मे कोरोना काल मे दे चुकी है बेहतरीन सेवाएं

    मानसून मे अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग, सीएमओ डा.रश्मि पंत ने खुद ने संभाला मोर्चा,                          ACMO रहते नैनीताल जनपद मे कोरोना काल मे दे चुकी है बेहतरीन सेवाएं

    डॉक्टर की विदेशी डिग्री हासिल करने के उपरांत भारत मे भी परीक्षा उत्तीर्ण करके अरशद वारसी ने मान बड़ाया

    डॉक्टर की विदेशी डिग्री हासिल करने के उपरांत भारत मे भी परीक्षा उत्तीर्ण करके अरशद वारसी ने मान बड़ाया