जिलाध्यक्ष डॉ आज़म सैफ़ी के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन देकर टांडा बादली में विधुत कटौती बंद किये जाने की मांग की गयी

(डॉ ज़फर सैफ़ी/सम्पादक)
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष डॉ. आज़म सैफ़ी के नेतृत्व में रामपुर के जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह को ज्ञापन देकर कस्बा टांडा बादली में अघोषित विधुत कटौती बंद किये जाने की मांग की गयी। अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के रामपुर के जिलाध्यक्ष डॉ आज़म सैफ़ी के नेतृत्व में डीएम से मिलकर एक शिष्टमंडल ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कस्बा टांडा बादली में विधुत विभाग के द्वारा भीषण गर्मी में की जा रही अघोषित विधुत कटौती के कारण जनता को हो रही दिक्कतों से अवगत कराते हुये डीएम महोदय से तत्काल अघोषित रोस्टिंग बंद किये जाने व विधुत आपूर्ति सुचारू किये जाने की मांग की गयी। डीएम श्री सिंह ने शिष्टमंडल को सकारात्मक कार्यवाही हेतु आश्वस्त किया। ज्ञापन देने वालो में टांडा बादली के समाजसेवी व बिजनेसमैन हाजी नूरी सैफ़ी के पुत्र डॉ आज़म सहित असजद नेता, टांडा बादली के पूर्व चेयरमैन मकसूद उर्फ लाला, टांडा व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष मो अमजद, किसान यूनियन के जिला सचिव मो जाहिद, मो फजल, अब्दुल बर्क, नासिर कुरैशी अकरम, अक्की, मो असलम आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
फ़ोटो-

  • Related Posts

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    (डॉ. ज़फर सैफी/सम्पादक)रामनगर। नगर के युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल को भारतीय व्यापार मंडल का नैनीताल जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। भारतीय व्यापार मंडल (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल…

    Continue reading
    समाजसेवी व कांग्रेस के युवा तुर्क नेता डॉ. जफर सैफी को मिली रामनगर मंडलम अध्यक्ष की जिम्मेदारी, डॉ जफर सैफी ने किया वायदा कांग्रेस उम्मीदवार को विधानसभा चुनाव जिताने के लिये नहीं छोडेंगे कोई कोर-कसर

    (नावेद सैफी सैफी/सह सम्पादक)रामनगर। रामनगर नगर पालिका की पूर्व सभासद व जिला योजना की सदस्य रही रुबीना सैफी के प्रतिनिधि बतौर कार्य कर चुके व कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्त्ता डॉ. मो.…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष,       राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल