रामनगर मे मतदाताओ की खामोशी ने बड़ायी की चैयरमेनी के दावेदारो के दिलो की धड़कने। बगाबत, घोषणाये, बयानबाजी, भीतरघात के चलते हुये बड़ा खेला होने की प्रबल सम्भावनाये

(डॉ.ज़फर सैफ़ी/सम्पादक)
रामनगर 15 जनवरी 2025/ निकाय चुनाव की रणभेरी बज चुकी है तथा चुनावी बिसात बिछ चुकी है ओर मतदाताओ को रिछाने का काम प्रत्याशियो के द्वारा बाखूबी अंजाम दिया जा रहा है मगर मतदाताओ खामोशी ने एक ओर जहॉ पालिकाध्यक्ष पद के दावेदारो के दिलो की धड़कन बड़ा रखी है वही दूसरी ओर चैयरमैन का ताज किसके सिर बंधेंगा इस पर भी अभी संस्पेंस बना रखा है। गौरतलब रहे कि 02 दिसम्बर 2023 को नगर पालिका बोर्ड का कार्यकाल समाप्त हो जाने के उपरांत राज्य की भाजपा सरकार के द्वारा प्रशासको का 6-6 माह का कार्यकाल दो बार लागू करके एक वर्ष की अवधि तक राज्य मे निकाय चुनाव नही करायें थे जिस कारण निकायो मे विकास कार्य व पालिका से जुड़े अन्य कार्य काफी हद तक बाधित होने लगे थे ओर जनता मे हो रही किरकिरी से बचने के लिये राज्य सरकार के द्वारा निकाय चुनाव नगर निगमो, नगर पालिकाओ, नगर पंचायतो के अध्यक्षो व सदस्यो के आरक्षण को लागू करके बिना आपत्ति का समय दिये आचार संहिता लगाते हुये चुनाव की तिथियो की घोषणा कर दी गयी जिस कारण कई जनहित याचिकाओ के जरिये हाईकोर्ट नैनीताल मे चुनौती भी दी गयी है मगर प्रत्याशियो को सिम्बल बंट जाने व मतदान की तिथि 23 जनवरी व मतगणना की तिथि 25 जनवरी घोंषित किये जाने के कारण हाईकोर्ट ने भी चुनाव पर रोक नही लगायी है मगर सुनवाई की तिथि 3 मार्च नियत की है। इधर चुनावी बिसात बिछते ही रामनगर नगर पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष पद हेतू भाजपा ने मदन जोशी, बसपा ने विनोद अंजान, निर्दलीय हाजी मौ. अकरम, भुवन पांडे, नरेन्द्र शर्मा, भुवन डंगवाल, आसिफ इकबाल, आदिल खान चैयरमेन पद के दावेदार बतौर चुनाव मैदान मे है जिनमे नरेन्द्र शर्मा भाजपा से बगावत करके निर्दलीय उमीदवार बतौर अपनी किस्मत आजमा रहे है तो हरीश रावत व रणजीत सिंह रावत गुटबाजी के चलते हुये कॉग्रेस के द्वारा सिम्बल नही दिये जाने पर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष हाजी मौ. अकरम हरीश रावत गुट से, नगर पालिका से ऐच्छिक सेवानिवृति लेकर भाग्य आजमा रहे भुवन पाण्डे रणजीत सिंह रावत गुट से चुनाव मैदान मे है। इस बार मतदाताओ का रूख अभी स्पष्ठ नही है जिस कारण चैयरमेन के पद पर स्थिति स्पष्ठ नही हो रही है तथा मतदाताओ की खामोशी ने प्रत्याशियो के दिलो की धड़कन बड़ा रखी है हालांकि अभी सभी प्रत्याशी अपनी-2 जीत का दावा कर रहे है मगर इतना स्पष्ठ है कि इस बार परिणाम चौकाने वाले हांेेगे क्योकि मतदाता के मॅूह से कुछ कह रहे है ओर दिल मे कुछ ओर ठाने हुये बैठे है तथा टिकट नही मिलने से नाराज दावेदारो का भीतरघात व प्रत्याशियो के द्वारा की जा रही बयानबाजी घोषणाओ को इस बार वोटर काफी तोल रहे है जिस कारण इस चुनाव मे बड़ा खेला होने की प्रबल सम्भावनाये है। फिलहाल रिजल्ट भविष्य के गर्भ मे है मगर मतदान से पहले 20 जनवरी के बाद ही यह पता चल पायेंगा कि फाईट किस-2 प्रत्याशी के मध्य है।
न्यूज इंसेट-
पालिका चुनाव 20 वार्डो मेे 45163 मतदाता करेंगे वोटिंग
रामनगर। आगामी 23 जनवरी 2025 को निकाय चुनाव मे नगर पालिकाध्यक्ष व सभासदो के लिये होने वाले मतदान मे इस बार नगर पालिका परिषद, रामनगर मे 45163 मतदाता अपने मत का मतदान करेंगे जिनमे 23250 पुरूष मतदाता व 21897 महिला मतदाता व किन्नरो सहित 16 अन्य मतदाता शामिल है जिसमे 16780 ओबीसी मतदाता है जो कि 42.65 प्रतिशत है। इस बार नगर पालिका मे नये परिसीमन के उपरांत 20 वार्ड बनाये गये है तथा इनमे 12 वार्ड सामान्य, 2 वार्ड एससी, 6 वार्ड ओबीसी के शामिल है।

  • Related Posts

    युवक कांग्रेस (यूथ कांग्रेस) की प्रदेश कार्यकारिणी चुनाव में रामनगर के कांग्रेस नेता चांद खान को प्रदेश महासचिव निर्वाचित होने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी रहे भुवन पांडे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल खुलासा सहित कांग्रेसजनों ने दी मुबारकबाद

    Continue reading
    भाजपा अनुसूचित मोर्चा आईटी सेल जनपद नैनीताल के जिला संयोजक पद पर शुभम उत्तम के मनोनयन पर हर्ष की लहर

    रामनगर 13 मार्च 26/ भाजपा अनुसूचित मोर्चा आईटी सेल जनपद नैनीताल के जिला संयोजक पद पर वाल्मीकि समाज के नेता शुभम उत्तम को मनोनीत किये जाने पर उनके समर्थकों ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीएमइ मे ब्रजेश हॉस्पिटल की डेंटल डिपार्टमेंट हेड डॉ. विनती अग्रवाल ने लेज़र कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिये सिंगल सिटिंग आरसीटीसी की जानकारी दी

    सीएमइ मे ब्रजेश हॉस्पिटल की डेंटल डिपार्टमेंट हेड डॉ. विनती अग्रवाल ने लेज़र कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिये सिंगल सिटिंग आरसीटीसी की जानकारी दी

    ब्रजेश हॉस्पिटल, रामनगर के डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने सीएमइ मे हेमोरोइड के लेज़र ऑपरेशन की जानकारी दी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर्स को सम्मानित किया

    ब्रजेश हॉस्पिटल, रामनगर के डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने सीएमइ मे हेमोरोइड के लेज़र ऑपरेशन की जानकारी दी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर्स को सम्मानित किया

    शिक्षा समाज सेवा एवं रामलीला आयोजन के लिए योगेश्वर प्रसाद देवरानी को रामायणी सम्मान 1- सामाजिक सेवा एवं संस्कृति श्रेणी में राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित 2- तिथि 19 अगस्त 2026 को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बी एच यू ) में होगा समारोह

    शिक्षा समाज सेवा एवं रामलीला आयोजन के लिए योगेश्वर प्रसाद देवरानी को रामायणी सम्मान   1- सामाजिक सेवा एवं संस्कृति श्रेणी में राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित                                2- तिथि 19 अगस्त 2026 को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बी एच यू ) में होगा समारोह

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर मालधनचौड़ में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर मालधनचौड़ में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    डीएमआर हॉस्पिटल, मुरादाबाद के सीनियर न्यूरोलोजिस्ट डॉ. मंजेश राठी ने मानसिक रोगों के दिये

    डीएमआर हॉस्पिटल, मुरादाबाद के सीनियर न्यूरोलोजिस्ट डॉ. मंजेश राठी ने मानसिक रोगों के दिये

    महिलाओ के लिये खुशखबरी- जसपुरिया लाईन मे किचन के सामान की ओम किचनवेयर शॉप खुली

    महिलाओ के लिये खुशखबरी- जसपुरिया लाईन मे किचन के सामान की ओम किचनवेयर शॉप खुली