राजनीति के हर रण को जीतन मे माहिर है रणजीत सिंह रावत

जत्मोत्सव के 66 वे वर्ष मे प्रवेश के मौके पर विशेष


(डॉ. जफर सैफी)
रामनगर। दृड़ इच्छाशक्ति, कुछ करने की लगन हो तो गूदड़ी मे भी लाल होते है जैसी कहावतो को पूरा किया जा सकता है जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण है प्रदेश के राजनीति मे अहम भूमिका रखने वाले पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत। अल्मोड़ा जिले की सल्ट तहसील के शशिखाल जैसे सुविधाविहीन व सुदूरवर्ती गॉव के निवासी स्व.श्री अनूप सिंह रावत व श्रीमति झूपली देवी के परिवार मे 24 नवम्बर सन् 1959 को जन्मे रणजीत सिंह रावत ने मैट्रिक तक की शिक्षा हासिल की। नाम के अनुकूल रणजीत सिंह रावत बचपन से ही मेधावी रहे व जिंदगी के हर क्षेत्र मे सफलता हासिल करने का जूनून उनकी व्यक्तित्व की एक खासियत रही हैं। गृहस्थ आश्रम मे कदम रखते हुये श्री रावत का विवाह 29 अप्रैल सन् 1979 को श्रीमति गोदी देवी के साथ हुआ तथा ईश्वर ने इन्हे विक्रम रावत, चेतन रावत व एक पुत्री के रूप् मे तीन संतानो के तौहफो से नवाजा। बचपन से ही सामाज के लिये कुछ करने की मंशा व अपने गृहक्षेत्र को सुविधा सम्पन्न बनाने की ललक ने श्री रावत को राजनीति की ओर प्रेरित किया जिसके चलते अपने बालसखा व हरीश रावत के नक्शेकदम पर चलते हुये सन् 1982 मे कॉग्रेस पार्टी का दामन धाम लिया व पार्टी के विभिन्न पदो पर रहते हुये कॉग्रेस की जड़ो को कुमॉऊ मण्डल मे मजबूत करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। शरीर की जवानी व खून की रवानी के चलते श्री रावत के द्वारा क्षेत्र के लिये किये गये विकास कार्यो की बदोलत सल्ट की जनता ने श्री रावत को सन् 2002 व 2007 मे विधायक के ताज से नवाजा। अपनी दस वर्षो की विधायकी मे श्री रावत ने सल्ट विधानसभा का बाखूबी विकास किया तथा अपनी विधानसभा के लोगो को तरक्की करने के लिये हर वो सुविधाये उपलब्ध करायी जो वहॉ के ग्रामीणो के लिये कभी सपने के सामान होती थी। सल्ट मे इण्टर कॉलेज, डिग्री कॉलेज, देघाट मे पोलटेक्निक कॉलेज, टुकरा मे इंजीनियरिंग कॉलेज, आर्गेनिक मैनेजमेंट इंस्टीटूट की स्थापना का काम किया तथा सड़को का जाल, बिजली, पानी, आवागमन, चिकित्सा के क्षेत्र से लेकर हर क्षेत्र मे चहुॅमुखी विकास के आयामो को छुआ। मौजूदा समय मे मरचूला मे एग्रीकल्चर कॉलेज की स्वीकृति कराये जाने के साथ-2 करोड़ो रूपये लागत का पीतल उद्योग सल्ट विधानसभा मे लगाकर उन्होने अपने क्षेत्र मे तरक्की के द्वार खोल दिये जिसका लाभ वहॉ के वाशिंदो को आने वाले काफी समय तक मिलता रहेगा। पूर्ववर्ती हरीश रावत सरकार में औद्योगिक सलाहकार पद पर रहकर अपनी राजनीतिक काबिलियत का लोहा मनवाया। श्री रावत ने रामनगर विधानसभा मे भी अपनी काबिलियत की बदोलत कई विकास कार्य कराये तथा यहॉ की कॉग्रेस की राजनीति मे खासा रूतबा हासिल किया है तथा यह साबित किया है कि वह एक कुशल मंझे हुये राजनीतिक पुरोधा है तथा विकास कार्यो के लिये एक सशक्त माध्यम है।
फ़ोटो-रणजीत सिंह रावत जी।

  • Related Posts

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    (डॉ. ज़फर सैफी/सम्पादक)रामनगर। नगर के युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल को भारतीय व्यापार मंडल का नैनीताल जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। भारतीय व्यापार मंडल (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल…

    Continue reading
    समाजसेवी व कांग्रेस के युवा तुर्क नेता डॉ. जफर सैफी को मिली रामनगर मंडलम अध्यक्ष की जिम्मेदारी, डॉ जफर सैफी ने किया वायदा कांग्रेस उम्मीदवार को विधानसभा चुनाव जिताने के लिये नहीं छोडेंगे कोई कोर-कसर

    (नावेद सैफी सैफी/सह सम्पादक)रामनगर। रामनगर नगर पालिका की पूर्व सभासद व जिला योजना की सदस्य रही रुबीना सैफी के प्रतिनिधि बतौर कार्य कर चुके व कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्त्ता डॉ. मो.…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष,       राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल