आर्युेवेदिक चिकित्सक बनकर डॉ. सादिक हुसैन ने बड़ाया रामनगर का मान


रामनगर (डॉ. जफर सैफी)। नगर के होनहार बेटे डॉ. सादिक हुसैन ने आर्युेवेदिक चिकित्सा पद्वति मे बीएएमएस की डिग्री हासिल करके क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नगर के मौहल्ला उत्तरी खताड़ी, ईदगाह के समीप निवासी डॉ. एमके रजा व श्रीमती सकीना रजा के परिवार मे 23 अगस्त 1995 को जन्मे डॉ. सादिक हुसैन ने आर्मी स्कूल, हेमपुर से वर्ष 2012 मे इण्टरमीडिएट की परीक्षा उर्त्तीण करने के उपरांत पीएनजी महाविद्यालय रामनगर से बीएससी तक की शिक्षा हासिल की। डॉक्टर बनकर सामाज की सेवा करने की भावना को देखते हुये डॉ. सादिक के माता पिता ने वर्ष 2016 मे बीएएमएस डिर्ग्री कोर्स हेतू अलीगढ़ आर्युेवेदिक मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ मे एडमीशन करवा दिया जहॉ डॉ. सादिक ने अपनी अथक मेहनत व लगन के चलते हुये संस्कृत जैसे कठिन विषय के बाबजूद वर्ष 2022 मे उक्त परीक्षा पास करने की उपलब्धि हासिल की तथा इसके उपरांत स्व. दीन दयाल डिस्ट्रिक हॉस्पिटल, अलीगढ़ से इंटर्रशिप करी जिसके उपरांत उनका पंजीकरण आयुर्वेदिक तथा युनानी तिब्बी चिकित्सा पद्वति बोर्ड, उत्तर प्रदेश मे हो गया है। मेडिकल लाईन की पारिवारिक पृष्ठभूमि मे जन्मे व पले बड़े डॉ. सादिक की बड़ी बहिन सादिया रजा ने टीएमयू मुरादबाद से पैथोलोजी मे डीएमएलटी की डिग्री हासिल की है तथा राजकीय चिकित्सालय बादली टॉडा मे बतौर सीनियर पैथोलोजिस्ट कार्यरत है तथा छोटी बहिन सिम्मी रजा नीट परीक्षा की तैयारी कर रही है जबकि डॉ. सादिक की धर्मपत्नी डॉ. रूखसार ने भी अलीगढ़ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ से बीएएमएस की डिग्री हासिल की है तथा मौजूदा समय मे अलीगढ़ मे इन्टर्नशिप कर रही है। डॉ. सादिक अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा स्व. इब्राहिम नेता जी पाकबड़े वाले, दादी श्रीमती जरीना बैगम व अपने माता-पिता को देते है। उनका लक्ष्य आयुर्वेद मे सर्जरी की डिग्री एमएस हासिल करके एक योग्य व सफल चिकित्सक बनकर रोगिया की सेवा करना है।
न्यूज इंसेट-
डॉ. सादिक हुसैन के डॉक्टर बनने पर परिजनो मे खुशी, बधॉइयो का तांता
रामनगर। डॉ. सादिक के पैदा होते ही उनके माता पिता व परिजनो ने उनके डॉक्टर बनने का सपना देखना शुरू कर दिया था जिसे खुदा की नजरे इनायत के चलते हुये डॉ. सादिक ने अपनी मेहनत के दम पर पूरा कर लिया जिस वजह से उनके परिजनो व पारिवारिक मित्रो मे चौतरफा खुशी का माहौल बना हुआ है तथा बधॉइयो का तांता लगा हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर खुदा का शुक्रिया अदा करते हुये डॉ. सादिक को बधाई देते हुये उनकी माता श्रीमती सकीना रजा, पिता डॉ एमके रजा, चाचा हुस्नो सैफी-चाची श्रीमती हासमिन सैफी, चाचा सद्दाम रजा-चाची श्रीमती कौसर रजा, बड़ी बहिन पैथोलोजिस्ट सादिया रजा-जीजा अमजद सैंफी, छोटी बहिन सिम्मी रजा, पत्नी डॉ. रूखसार रजा, सास श्रीमती निखत परवीन, ससुर डॉ. मौज्जम अली, मामा अमीर अहमद एडवोकेट, मामी श्रीमती कमर जहॉ, मौसा डॉ. अतीक वारसी, मौसी श्रीमती जीनत वारसी, फूफा जाकिर हुसैन, बुआ फुरसत सैफी कजिन ब्रदर डॉ. अजहर वारसी, डॉ. अरशद वारसी जैकी, डॉ. आमिर सुहैल सन्नी, बोबी सैफी एडवोकेट, पारिवारिक मित्र यूनाइटेड सैफी वैलफेयर एसो. के प्रदेश प्रभारी डॉ. जफर सैफी, निवर्तमान सभासद श्रीमती रूबीना सैफी एवं शकील अहमद सैफी एडवोकेट, आदिश सैफी एडवोकेट, रहीस अहमद सैफी सहित क्षेत्रवासियो ने खुशी का इजहार करते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
फोटो-डॉ. सादिक रजा।

  • Related Posts

    हाई स्कूल में 92.4 प्रतिशत अंक लाकर सोमाक्ष श्रीवास्तव ने स्व.दादा केबीएल श्रीवास्तव का सपना साकार किया। रामनगर। ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर प्रणय श्रीवास्तव के पुत्र सोमाक्ष श्रीवास्तव के द्वारा सीबीएसई बोर्ड से हाई स्कूल की परीक्षा 92.4 प्रतिशत अंको साथ उत्तीर्ण करके अपने परिजनों व स्कूल के शिक्षकों का नाम रोशन किया है। ज्ञात रहे कि सोमाक्ष श्रीवास्तव के दादा स्व केबीएल श्रीवास्तव ने बर्ष 1970 में रामनगर में एमपी इंटर कॉलेज में बतौर मनोविज्ञान प्रवक्ता के रूप में शुरुआत की व 40 वर्ष अपनी सेवाएं दी तथा प्रिंसिपल पद से रिटायर्ड हुये। रामनगर में इंग्लिश मीडियम एजुकेशन व नाटक व रंगारंग कार्यक्रमो का जनक माना जाता है। स्व. श्रीवास्तव के द्वारा पम्पापुरी में वर्ष 1987 में हैप्पी होम के नाम से रामनगर में पहले इंग्लिश मीडियम स्कूल की नींव रखकर क्षेत्रवासियों को इंग्लिश मीडियम पढ़ाई की सौगात दी थी बाद में हैप्पी होम स्कूल का नाम ग्रेट मिशन रखा गया जिसकी नर्सरी से क्लास आठ तक पम्पापुरी मे में संचालित है जिसका संचालन उनके ज्येष्ठ पुत्र प्रणय श्रीवास्तव व उनकी धर्मपत्नी आलोकिता श्रीवास्तव के द्वारा किया जाता है जबकि काशीपुर रोड स्थित दूसरी ब्रांच जो कि इंटर तक कि शिक्षा देती है का संचालन छोटे पुत्र डॉ प्रसून श्रीवास्तव व उनकी धर्मपत्नी डॉ नलिनी श्रीवास्तव के द्वारा किया जाता है। हाई स्कूल टॉपर बनकर सोमाक्ष ने अपने स्व. दादा केबीएल श्रीवास्तव व स्व. दादी मंजुला श्रीवास्तव पिता प्रणय श्रीवास्तव, माता आलोकिता श्रीवास्तव, स्कूल डायरेक्टर व चाचा डॉ. प्रसून श्रीवास्तव, स्कूल प्रिंसिपल व चाची डॉ नलिनी श्रीवास्तव, स्कूल व स्कूल के टीचर्स व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

    Continue reading
    युवक कांग्रेस (यूथ कांग्रेस) की प्रदेश कार्यकारिणी चुनाव में रामनगर के कांग्रेस नेता चांद खान को प्रदेश महासचिव निर्वाचित होने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी रहे भुवन पांडे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल खुलासा सहित कांग्रेसजनों ने दी मुबारकबाद

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीएमइ मे ब्रजेश हॉस्पिटल की डेंटल डिपार्टमेंट हेड डॉ. विनती अग्रवाल ने लेज़र कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिये सिंगल सिटिंग आरसीटीसी की जानकारी दी

    सीएमइ मे ब्रजेश हॉस्पिटल की डेंटल डिपार्टमेंट हेड डॉ. विनती अग्रवाल ने लेज़र कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिये सिंगल सिटिंग आरसीटीसी की जानकारी दी

    ब्रजेश हॉस्पिटल, रामनगर के डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने सीएमइ मे हेमोरोइड के लेज़र ऑपरेशन की जानकारी दी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर्स को सम्मानित किया

    ब्रजेश हॉस्पिटल, रामनगर के डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने सीएमइ मे हेमोरोइड के लेज़र ऑपरेशन की जानकारी दी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर्स को सम्मानित किया

    शिक्षा समाज सेवा एवं रामलीला आयोजन के लिए योगेश्वर प्रसाद देवरानी को रामायणी सम्मान 1- सामाजिक सेवा एवं संस्कृति श्रेणी में राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित 2- तिथि 19 अगस्त 2026 को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बी एच यू ) में होगा समारोह

    शिक्षा समाज सेवा एवं रामलीला आयोजन के लिए योगेश्वर प्रसाद देवरानी को रामायणी सम्मान   1- सामाजिक सेवा एवं संस्कृति श्रेणी में राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित                                2- तिथि 19 अगस्त 2026 को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बी एच यू ) में होगा समारोह

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर मालधनचौड़ में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर मालधनचौड़ में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    डीएमआर हॉस्पिटल, मुरादाबाद के सीनियर न्यूरोलोजिस्ट डॉ. मंजेश राठी ने मानसिक रोगों के दिये

    डीएमआर हॉस्पिटल, मुरादाबाद के सीनियर न्यूरोलोजिस्ट डॉ. मंजेश राठी ने मानसिक रोगों के दिये

    महिलाओ के लिये खुशखबरी- जसपुरिया लाईन मे किचन के सामान की ओम किचनवेयर शॉप खुली

    महिलाओ के लिये खुशखबरी- जसपुरिया लाईन मे किचन के सामान की ओम किचनवेयर शॉप खुली