भाजपा ने सेवा पखबाड़े के तहत निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया


रामनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य मे भाजपा के द्वारा मनाये जा रहे सेवा सप्ताह के अन्तर्गत मौहल्ला बम्बाघेर बाल्मिकी बस्ती मे लगाये गये निःशुल्क चिकित्सा शिविर मे 30 रोगियो का परीक्षण करके उन्हे निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध करायी गयी। क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट और भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी के द्वारा निशुल्क मेडिकल हेल्थ कैम्प का शुभांरभ किया गया।उन्होने बताया कि भाजपा के द्वारा समूचे देश मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य मे सेवा पखवाड़ा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके तहत राज्य की भाजपा सरकार के द्वारा हर विधानसभा मे जगह-जगह निशुल्क मेडिकल हैल्थ कैम्प लगाये जा रहे हैं। सयुंक्त चिकित्सालय के डॉ प्रतीक ने बताया कि रामनगर क्षेत्र मे लगाये जा रहे निशुल्क मेडिकल हैल्थ कैम्प मे मोबाइल हैल्थ क्लीनिक का इस्तेमाल किया जा रहा है जिसमे निःशुल्क एक्सरे, इसीजी, टाईफाइड, मलेरिया, डेंगू की जॉच की सुविधाये उपलब्ध है और जरूरतमंद मरीजो की मौके पर ही निशुल्क सेवाये उपलब्ध करायी जा रही है।इस दौरान कैम्प मे रामदत्त जोशी सयुंक्त चिकित्सालय की चिकित्सक डॉ. पूजा पटैरिया, डॉ. शारिक, नर्स फरहा कुरैशी, रेनू, शिल्पा नेगी, कमल सैनी, चालक शकील खान सहित भाजपा नगराध्यक्ष मदन जोशी,भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथलाल चौधरी,भाजपा नेत्री आशा बिष्ट, मनप्रीत कौर, इन्द्ररपाल सिंह, शुभम् कुमार, गीता देवी आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नैनीताल जनपद के ज्योलिकोट के रोगियों के लिये नैनीताल के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आयुष्मान कार्ड की सुविधायुक्त हल्द्वानी के 23 प्राइवेट हॉस्पिटलो की सूचि करते हुये इन हॉस्पिटलो मे विभिन्न विभागों व उनमे मिलने वाली सुविधाओ व उनके कॉन्टैक्ट नंबरों की लिस्ट जारी की है। नैनीताल जनपद की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने सभी ग्रामीणों व जिलेवासियो से इन अस्पतालो मे आयुष्मान कार्ड से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठाये जाने की अपील की है।

    आयुष्मान सुविधा वाले अस्पतालो की सूचि-

    Continue reading
    उत्तराखंड जन सेवा मंच ने आयुष्मान हॉस्पिटल के सहयोग से लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

    रामनगर। उत्तराखंड जन सेवा मंच,वार्ड नंबर 20 चित्रकूट गौजानी द्वारा अपने कार्यालय में आयुष्मान मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के नासिर खान मार्केटिंग हेड द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन आज 2…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष,       राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल