कोसी बेराज पर शेर को गाय का शिकार करते देख सहमे लोग

रामनगर।रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज स्थित रामनगर हल्द्वानी मार्ग पर एक बाघ ने गाय पर हमला कर उसे अपना शिकार बना डाला। शनिवार की शाम बाघ मौके पर जब अपना शिकार खा रहा था तो लोगों को इसकी भनक लग गई। देखते ही देखते सैंकड़ों लोगों का हुजूम बाघ को देखने के लिए मौके पर इकट्ठा हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तमाशबीनों को हटाकर मार्ग की आवाजाही बंद करवाई। जानकारी के अनुसार रामनगर हल्द्वानी मोटर मार्ग पर कोसी बैराज के निकट रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज में एक बाघ ने शुक्रवार को एक गाय का शिकार कर लिया। शनिवार की शाम को बाघ फिर मौके पर आया और उसने गाय को खाना शुरू कर दिया। सड़क किनारे ही बाघ को शिकार खाते देख वहां पर इवनिंग वॉक कर रहे लोगों ने देख लिया। कुछ ही क्षणों में बाघ के शिकार खाने की खबर शहर में आग की तरह फेल गई। देखते ही देखते मौके पर बाघ को देखने के लिए सैंकड़ों तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। सड़क से गुजरने वाले वाहनों के यात्री भी अपने अपने वाहन सड़क किनारे खड़ा कर झाड़ियों के झुरमुट में शिकार खा रहे बाघ को देखने के लिए अपने वाहनों से बाहर निकल आए। मौके पर मौजूद भीड़ के शोरगुल के कारण बाघ असहज होने लगा। कुछ लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी तो तत्काल रेंजर शेखर तिवारी,वन दरोगा वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। टीम ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें तत्काल क्षेत्र से हटाया। इसी के साथ रेंजर शेखर तिवारी के नेतृत्व में वनकर्मियों ने कोसी बैराज से कोसी नदी पर स्थित नए पुल के मोड़ तक बैरिकेडिंग कर तमाशबीनों के वाहनों की आवाजाही रोक दी। उन्होंने वहां से गुजरने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। मौके पर सुरक्षा के लिहाज से वन विभाग और पुलिस की टीम बनी हुई है।

  • Related Posts

    एक एकदिवसीय दर्द निवारक चिकित्सा कैंप का आयोजन

    (यूएस सिजवाली/भवाली)रामनगर। हीलिंग होम वैली दिल्ली ने महिला एकता मंच के सहयोग से एक दर्द निवारक चिकित्सा शिविर का आयोजन एकता चौक नई बस्ती पूछड़ी में किया गया। इस कैंप…

    Continue reading
    बाघ-हाथी के दीदार वाले जिम कार्बेट पार्क की सुदंरता मानसिक शांति का खजाना है-इंजी. सचिन शर्मा

    (डॉ. जफर सैफी/सम्पादक)रामनगर। बाघ व हाथियो का घर रामनगर का जिम कार्बेट पार्क अपनी सुंदरता व प्राकृतिक सम्पदा के लिये देश का सर्वश्रेष्ठ टूरिस्ट पेलेस है यहाॅ आकर जो मानसिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कार चालक द्वारा पीछे से टक्कर मारने पर बाइक सवार घायल हुआ

    कार चालक द्वारा पीछे से टक्कर मारने पर बाइक सवार घायल हुआ

    कॉर्बेट की गूँज अब राष्ट्रीय न्यूज़ सर्विस का सदस्य बना.

    कॉर्बेट की गूँज अब राष्ट्रीय न्यूज़ सर्विस का सदस्य बना.

    एमडी डर्मेटोलाॅजी की डिग्र्री हासिल करने वाली खटीमा की पहली बेटी व रामनगर की पहली पुत्रवधु बनी डाॅ. ताबिर रहमान

    एमडी डर्मेटोलाॅजी की डिग्र्री हासिल करने वाली खटीमा की पहली बेटी व रामनगर की पहली पुत्रवधु बनी डाॅ. ताबिर रहमान

    एमडी रेडियोलाॅजी की डिग्र्री हासिल करने वाले नगर के पहले बेटे बने डाॅ. अजहर वारसी

    एमडी रेडियोलाॅजी की डिग्र्री हासिल करने वाले नगर के पहले बेटे बने डाॅ. अजहर वारसी

    काॅग्रेस नगर उपाध्यक्ष दीपक मसीह के निधन चैतरफा शोक की लहर

    काॅग्रेस नगर उपाध्यक्ष दीपक मसीह के निधन चैतरफा शोक की लहर

    सराहनीय पहल-जनसेवा मंच के द्वारा गोजानी स्कूल मे स्वेटर वितरण किया गया

    सराहनीय पहल-जनसेवा मंच के द्वारा गोजानी स्कूल मे स्वेटर वितरण किया गया