ठाकुरद्वारा कोतवाल राजीव चोधरी को ज्ञापन देकर डॉ. विजेन्द्र सिंह के लिये मांगा इंसाफ

(नावेद सैफ़ी एडवोकेट)

ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। इआरडीओ उत्तराखंड से जुडे हुये रामनगर व काशीपुर के चिकित्सकों के एक शिष्ट मण्डल के द्वारा ठाकुरद्वारा के कोतवाली प्रभारी राजीव चौधरी को ज्ञापन देकर एक महिला द्वारा ठाकुरद्वारा के बुजुर्ग चिकित्सक डॉ. विजेन्द्र सिंह पर लगाये गये आरोपों के सन्दर्भ में निष्पक्ष जांच की मांग की गयी है। कोतवाल श्री चौधरी को दिये गये ज्ञापन में बताया गया कि डॉ विजेन्दर सिंह एक 56 वर्षीय बुजुर्ग व सभ्य परिवार से जुड़े एक काबिल व सुप्रसिद्व तथा गरीबो के हमदर्द चिकित्सक है तथा इलैक्ट्रो होम्योपैथी की विभिन्न यूनियनो से जुड़े हुये सक्रिय पदाधिकारी है। इलैक्ट्रो होम्योपैथी के चिकित्सक रोगी के लक्षणो को पूछकर उसका उपचार करते है तथा उसे रोगी का फिजिकल चैकअप करने की आवश्यकता नही होती है। विगत दिनो श्रीमती रोशन जहॉ पत्नी श्री नफीस निवासी-वार्ड 14, ठाकुरद्वारा के द्वारा डॉ. विजेन्द्र सिंह के विरूद्व ठाकुरदारा थाने मे मुकद्मा अपराध संख्या-353/2924, बीएनएस की धारा-74, 352, 351 (2) के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। इस मुकदमे के दर्ज होने के उपरांत इसलिये इस प्रकरण से उन्हे मानसिक, सामाजिक व आर्थिक नुकसान हुआ है जिस कारण वह काफी सदमे है तथा बीमार चल रहे है। उक्त प्रकरण के कारण समूचे उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के इलैक्ट्रो होम्योपैथ ही नही वरन् अन्य पैथियो के चिकित्सको मे काफी रोष व्याप्त है तथा डॉ. विजेन्द्र सिंह को न्याय नही मिलने की स्थिति मे सभी चिकित्सक सवेंधानिक तरीके से विरोध व्यक्त करने को बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होंगी। ज्ञापन में मांग की गयी है कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जॉच की जाये व जॉच होने तक चिकित्सक की गिरफ्तारी नही की जाये तथा साथ ही वादी महिला के क्रियाकलापो, उसके आय के स्रोतो व सम्पत्ति की जॉच कराकर दोषी पाये जाने पर उसके विरूद्व भी उचित कानूनी कार्यवाही की जाये। शिष्ट मण्डल ने इस प्रकरण की जांच कर रहे एसआई विपिन कुमार से भी वार्ता करके निष्पक्ष जांच की मांग की। इस अवसर पर ईआरडीओ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुरेश राजपूत, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ.ज़फर सैफ़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राहत अली, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ जेड रहमान, उधमसिंह नगर जिलाध्यक्ष डॉ.आरपी सिंह सैनी, जिला महामंत्री डॉ. नासिर चौधरी, काशीपुर नगर महामंत्री डॉ.ज्ञान सिंह, डॉ एमके सक्सेना, डॉ वैभव शर्मा, डॉ. रामसिंह पाल, डॉ.यूनुस सैफ़ी, डॉ.संजीव कुमार टम्टा, डॉ अरबाज अब्बासी, डॉ बिलाल खान, डॉ.मुजाहिद चौधरी आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    (डॉ. ज़फर सैफी/सम्पादक)रामनगर। नगर के युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल को भारतीय व्यापार मंडल का नैनीताल जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। भारतीय व्यापार मंडल (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल…

    Continue reading
    समाजसेवी व कांग्रेस के युवा तुर्क नेता डॉ. जफर सैफी को मिली रामनगर मंडलम अध्यक्ष की जिम्मेदारी, डॉ जफर सैफी ने किया वायदा कांग्रेस उम्मीदवार को विधानसभा चुनाव जिताने के लिये नहीं छोडेंगे कोई कोर-कसर

    (नावेद सैफी सैफी/सह सम्पादक)रामनगर। रामनगर नगर पालिका की पूर्व सभासद व जिला योजना की सदस्य रही रुबीना सैफी के प्रतिनिधि बतौर कार्य कर चुके व कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्त्ता डॉ. मो.…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष,       राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल