निवर्तमान सभासद रुबीना सैफ़ी ने आवारा कुत्तों के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की

रामनगर 16 जून 204/ नगर पालिका की निवर्तमान सभासद रुबीना सैफ़ी ने नगर पालिका प्रशासक/एसडीएम राहुल शाह व ईओ महेंद्र कुमार यादव से रामनगर के बंबाघेर-मोतीमहल व अन्य वार्डो में आवारा कुत्तों के आतंक से मुक्ति दिलाये जाने की मांग की है। गौरतलब रहे कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों के द्वारा बच्चो, बड़ो व जानवरो को काटे जाने की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है जिससे क्षेत्रवासियों में भय की लहर है व लोग अपने बच्चों को घरों के बाहर निकलने नही दे रहे है। पिछले एक महीने में रामनगर में 25 से 30 लोगो को आवारा कुत्तों के द्वारा लोगो को काटकर घायल कर चुके हैं। पूर्व में कई ज्ञापन नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को कुत्तों को पकड़ने के लिए ज्ञापन सौंपा जा चुके है। बीते शुक्रवार और शनिवार को मोहल्ला बंबाघेर और मोतीमहल क्षेत्र में दो दिन में आवारा कुत्तों ने डेढ़ दर्जन लोगों को काटकर घायल कर दिया है।वही मोहल्ला गुलरघट्टी क्षेत्र में भी आवारा कुत्तों ने कुछ लोगो को काटा है।ऐसे में आवारा कुत्तों के आतंक से क्षेत्र के लोगो ने रोष व्यक्त करते हुए आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है। मोहल्ला बंबाघेर-मोतीमहल की निवर्तमान सभासद रूबीना सैफ़ी व उनके प्रतिनिधि डॉक्टर जफर सैफी ने बताया कि मोहल्ला बंबाघेर और मोतीमहल क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक मचा हुआ है।इस मामले में नगर पालिका प्रशासन को अवगत कराया गया है।उन्होंने पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है।वही नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी महेंद्र यादव ने बताया कि आवारा कुत्तों का मामला उनके संज्ञान में आया है।क्षेत्र में नगर पालिका टीम को आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए भेजा गया।जल्द ही आवारा कुत्तों को पकड़कर उन से निजात दिलाई जाएंगी।

  • Related Posts

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    (डॉ. जफर सैफी/ संपादक) रामनगर। नव गर्जिया सांस्कृतिक समिति के द्वारा मोहल्ला गुलरघट्टी मे संचालित की जा रही रामलीला मे तड़िका वध के सजीव मंचन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर…

    Continue reading
    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल

    हल्द्वानी (धीरज भट्ट/संवाददाता)/ उत्तराखंड की नारी समाज सेवा में सबसे आगे रहती है यह चरित्रार्थ भाजपा महिला मोर्चा नेता भूमिका गोयल पर सटीक है भूमिका गोयल गरीब बच्चों को जहां…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष,       राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ