अधिकारी जीवन परिचय-पौड़ी गढ़वाल आरटीओ विमल पाण्डे

(डॉ.ज़फर सैफ़ी/सम्पादक)
पौड़ी गढवाल (03,09,25)। उत्तराखंड परिवहन विभाग मे अपनी बहुमुखी योग्यता व ईमानदार कार्यशैली के दम पर अपनी एक अलग ही पहचान व मुकाम बनाने वाले अधिकारियो मे शुमार विमल पाण्डेय के सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) काशीपुर से सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन (आरटीओ) पौड़ी गढ़वाल के पद पर प्रौन्नत होने पर उनके शुभचिंतको मे खुशी की लहर व्याप्त है। मूलतः अल्मोड़ा जनपद के सोमेश्वर निवासी विमल पाण्डेय के पिता स्व. भुवन चन्द्र पाण्डेय अविभाजित यूपी मे एआरटीओ रहे है जबकि माता श्रीमती गृहणी रही है। 19 जनवरी सन् 1973 को आगरा मे जन्मे श्री पांडे की प्रारम्भिक शिक्षा वही हुयी तथा उसके बाद हल्द्वानी के एमबी इंटर काॅलेज से हाईस्कूल, वियरशिबा काॅलेज से इण्टरमीडिएट, एमबी डिग्री काॅलेज से ग्रेेजुएशन तक की शिक्षा प्राप्त करने के उपरांत एफएमएस सागर विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश से एमबीए की शिक्षा हासिल की। वर्ष 1999 मे उत्तर प्रदेश पीसीएस की परीक्षा उत्र्तीण करने के उपरांत श्री पांडे वर्ष 2001 से 2008 तक यूपी मे बतौर डिप्टी जेलर पीलीभीत व सहारनपुर जेल मे तैनात रहे। वर्ष 2009 श्री पांडे उत्तराखंड मे परिवहन विभाग मे बतौर एआरटीओ भर्ती हुये तथा अपने सेवाकाल मे रामनगर, काशीपुर, अल्मोड़ा, टनकपुर मे तैनात रहे तथा विगत 29 अगस्त 2025 को वह आरटीओ प्रवर्तन के पद पर प्रौन्नत होकर पौड़ी गढ़वाल के आरटीओ बने। वर्ष 2001 मे श्री पांडे श्रीमती गितिका जोशी से विवाह बंधन मे बंधे जो कि वर्तमान मे खण्ड शिक्षा अधिकारी रामगढ़ के पद पर तैनात हैं तथा ईश्वर ने इन्हें तनिष्क पांडेय व सिद्दार्थ पांडेय के रूप में दो बेटों के अनमोल तोहफो से नवाज है । ज्ञातव्य रहे कि श्री पाण्डेय व उनकी पत्नी के द्वारा सड़क सुरक्षा पर लेकर समय-2 पर विभिन्न वीडियो व फिल्मे बनाकर समाजिक चेतना जगाये जाने का कार्य बाखूबी किया जा रहा है। श्री पांडेय के द्वारा रॉड सेफ्टी पर फ़ीचर फ़िल्म बनाई साथ ही कई शार्ट फ़िल्म बनाई गयी व पुराने टायरों से पेरपेट्स रामनगर, अल्मोड़ा चम्पावत में बनाये गये। इसके ग्लोबल विज़न इंटरनेशनल अवार्ड, गोविंद बल्लभब पंत अवार्ड, जिलाधिकारी अल्मोड़ा, नैनीताल द्वारा उत्कृष्टता अवार्ड आदि मिल चुके हैं।साथ ही अपने मधुर व्यवहार व सामाजिक कार्यो मे बड़चढ़ कर हिस्सेदारी करने के कारण श्री पाण्डेय विभाग क अलावा सामाज के हर वर्ग मे अपनी अलग ही पहचान व महत्व रखते है।
फोटो-दो फोटो।

  • Related Posts

    शिक्षा समाज सेवा एवं रामलीला आयोजन के लिए योगेश्वर प्रसाद देवरानी को रामायणी सम्मान 1- सामाजिक सेवा एवं संस्कृति श्रेणी में राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित 2- तिथि 19 अगस्त 2026 को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बी एच यू ) में होगा समारोह

    रामनगर 9 अगस्त 2026/शिक्षा एवं प्रशासनिक सेवा , समाज सेवा तथा रामलीला आयोजन के क्षेत्र में लगभग 6 दशकों से अधिक समय तक सक्रिय रहे। श्री योगेश्वर प्रसाद देवरानी को…

    Continue reading

    जिला टैक्स बार एसो. रुद्रपुर का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्नकनिष्ठ सदस्य बनने पर मो अफसर सैफ़ी को बधाईयो का तांतारूद्रपुर। जिला टैक्स बार एसोसिएशन रूद्रपुर का शपथ ग्रहण समारोह का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीएमइ मे ब्रजेश हॉस्पिटल की डेंटल डिपार्टमेंट हेड डॉ. विनती अग्रवाल ने लेज़र कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिये सिंगल सिटिंग आरसीटीसी की जानकारी दी

    सीएमइ मे ब्रजेश हॉस्पिटल की डेंटल डिपार्टमेंट हेड डॉ. विनती अग्रवाल ने लेज़र कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिये सिंगल सिटिंग आरसीटीसी की जानकारी दी

    ब्रजेश हॉस्पिटल, रामनगर के डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने सीएमइ मे हेमोरोइड के लेज़र ऑपरेशन की जानकारी दी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर्स को सम्मानित किया

    ब्रजेश हॉस्पिटल, रामनगर के डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने सीएमइ मे हेमोरोइड के लेज़र ऑपरेशन की जानकारी दी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर्स को सम्मानित किया

    शिक्षा समाज सेवा एवं रामलीला आयोजन के लिए योगेश्वर प्रसाद देवरानी को रामायणी सम्मान 1- सामाजिक सेवा एवं संस्कृति श्रेणी में राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित 2- तिथि 19 अगस्त 2026 को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बी एच यू ) में होगा समारोह

    शिक्षा समाज सेवा एवं रामलीला आयोजन के लिए योगेश्वर प्रसाद देवरानी को रामायणी सम्मान   1- सामाजिक सेवा एवं संस्कृति श्रेणी में राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित                                2- तिथि 19 अगस्त 2026 को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बी एच यू ) में होगा समारोह

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर मालधनचौड़ में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर मालधनचौड़ में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    डीएमआर हॉस्पिटल, मुरादाबाद के सीनियर न्यूरोलोजिस्ट डॉ. मंजेश राठी ने मानसिक रोगों के दिये

    डीएमआर हॉस्पिटल, मुरादाबाद के सीनियर न्यूरोलोजिस्ट डॉ. मंजेश राठी ने मानसिक रोगों के दिये

    महिलाओ के लिये खुशखबरी- जसपुरिया लाईन मे किचन के सामान की ओम किचनवेयर शॉप खुली

    महिलाओ के लिये खुशखबरी- जसपुरिया लाईन मे किचन के सामान की ओम किचनवेयर शॉप खुली