रामनगर। भाजपा नेता विपिन कांडपाल और मयंक अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने नैनीताल लोकसभा सांसद अजय भट्ट से मुलाकात कर गैबुआ क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।दिए गए ज्ञापन में उन्होंने बताया कि कालाढूंगी विधानसभा के कोटाबाग ब्लॉक के ग्राम गैबुआ क्षेत्र में काफी समस्याएं हैं।यहां पर नहर के गुलों की समस्याएं, सौर ऊर्जा लाइटों और सड़को की हालत ठीक नहीं है।आने जाने के लिए किसानों और ग्रामीणों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि किशनपुर डोलियां,ग्राम पदमपुर, गैंबुआ,किशनपुर कोटली,मदनपुर गैंबुआ,पदमपुर डोलियां,खेमपुर गैबुआ आदि क्षेत्रों में सड़को का बुरा हाल है।बरसात के मौसम में गड्ढे और पानी भर गया है। उन्होंने सांसद से जल्द से जल्द कार्य करने की अपील की है।सांसद द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द से जल्द इन सड़कों,सौर ऊर्जा लाइटों और नहर के गुलो की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र वासियों ने सांसद का आभार व्यक्त किया है।इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता ताराचंद पांडे,भाजपा नेता विपिन कांडपाल,पूर्व प्रधान मनीष आर्य, पूर्व प्रधान गीता तिवारी,सभासद प्रकाश पटवाल धर्मदास सती,शोभा कांडपाल,धारा वल्लभ सती आदि मौजूद रहें।








