गर्जिया झूला पुल में नहाने गया 16 वर्षीय छात्र जिशान नदी में डूबा, परिजनों में कोहराम मचा


रामनगर।गर्जिया मंदिर के पास कोसी नदी में नहाने गए नवी कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई,घटना मंगलवार दोपहर की है जब 16 वर्षीय जिशान अपने दोस्तों के साथ स्कूल से लौटने के बाद नहाने के लिए नदी किनारे गया था,मगर कुछ ही पलों में मस्ती का माहौल मातम में बदल गया।
मृतक की पहचान जिशान खान पुत्र मोहम्मद नजरे आलम के रूप में हुई है,जो रामनगर के टांडा मल्लू इलाके का रहने वाला था और ग्राम पीरुमदारा के एक स्कूल में कक्षा 9 वीं का छात्र था.
परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, जिशान रोज की तरह स्कूल से घर लौटा था,गर्मी के इस मौसम में उसके दोस्तों ने नहाने का कार्यक्रम बनाया और सभी गर्जिया मंदिर के पास स्थित झूला पुल के नजदीक कोसी नदी में नहाने पहुंच गए,वहीं, नहाते समय जिशान का पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिशान कुछ देर तक पानी में हाथ-पैर मारता रहा लेकिन जल्द ही वह पानी में ओझल हो गया,दोस्तों ने शोर मचाया और मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद के लिए पुलिस को सूचना दी,स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जिशान के शव को पानी से बाहर निकाला गया।घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया, मां-बाप बेसुध हो गए और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है,जिशान के पिता मोहम्मद नजरे आलम काम के सिलसिले में दिल्ली गए हुए हैं और वह वेल्डिंग का काम करते हैं।जिन्हें सूचना दे दी गई है।मृतक दो भाई बहन थे।कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज नयाल ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां पंचनामा भर शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।बुधवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मियों में कोसी नदी में नहाने वाले युवाओं की संख्या काफी बढ़ जाती है, लेकिन पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था ना होने के कारण ऐसे हादसे बार-बार सामने आते हैं,गर्जिया मंदिर के पास का इलाका पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच लोकप्रिय है, लेकिन सुरक्षा उपायों की कमी अब चिंता का विषय बन चुकी है।बच्चों के साथ इस तरह की घटनाएं न केवल परिवारों को गहरा दर्द देती हैं, बल्कि समाज के लिए भी एक चेतावनी हैं।

  • Related Posts

    पत्रकार फरीद क़ुरैशी के मौसेरे भाई का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर

    रामनगर। हार्ट अटैक के कारण एक युवक की मृत्यु हो गयी। मृतक की शादी अभी महज छः माह पूर्व रामनगर से हुयी थी। नगर के पत्रकार फरीद कुरैशी के मुरादाबाद…

    Continue reading
    बस हादसे में पांच मृतको व दो घायलों के परिजनों को 22 लाख की सहायता राशि वितरित

    रामनगर। सल्ट बस हादसे में मौत का शिकार हुये रामनगर निवासी 5 मृतको व दो घायलों को त्वरित कार्यवाही करते हुये उपजिलाधिकारी के माध्यम से 22 लाख रुपये की मुआवजा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाई स्कूल में 92.4 प्रतिशत अंक लाकर सोमाक्ष श्रीवास्तव ने स्व.दादा केबीएल श्रीवास्तव का सपना साकार किया। रामनगर। ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर प्रणय श्रीवास्तव के पुत्र सोमाक्ष श्रीवास्तव के द्वारा सीबीएसई बोर्ड से हाई स्कूल की परीक्षा 92.4 प्रतिशत अंको साथ उत्तीर्ण करके अपने परिजनों व स्कूल के शिक्षकों का नाम रोशन किया है। ज्ञात रहे कि सोमाक्ष श्रीवास्तव के दादा स्व केबीएल श्रीवास्तव ने बर्ष 1970 में रामनगर में एमपी इंटर कॉलेज में बतौर मनोविज्ञान प्रवक्ता के रूप में शुरुआत की व 40 वर्ष अपनी सेवाएं दी तथा प्रिंसिपल पद से रिटायर्ड हुये। रामनगर में इंग्लिश मीडियम एजुकेशन व नाटक व रंगारंग कार्यक्रमो का जनक माना जाता है। स्व. श्रीवास्तव के द्वारा पम्पापुरी में वर्ष 1987 में हैप्पी होम के नाम से रामनगर में पहले इंग्लिश मीडियम स्कूल की नींव रखकर क्षेत्रवासियों को इंग्लिश मीडियम पढ़ाई की सौगात दी थी बाद में हैप्पी होम स्कूल का नाम ग्रेट मिशन रखा गया जिसकी नर्सरी से क्लास आठ तक पम्पापुरी मे में संचालित है जिसका संचालन उनके ज्येष्ठ पुत्र प्रणय श्रीवास्तव व उनकी धर्मपत्नी आलोकिता श्रीवास्तव के द्वारा किया जाता है जबकि काशीपुर रोड स्थित दूसरी ब्रांच जो कि इंटर तक कि शिक्षा देती है का संचालन छोटे पुत्र डॉ प्रसून श्रीवास्तव व उनकी धर्मपत्नी डॉ नलिनी श्रीवास्तव के द्वारा किया जाता है। हाई स्कूल टॉपर बनकर सोमाक्ष ने अपने स्व. दादा केबीएल श्रीवास्तव व स्व. दादी मंजुला श्रीवास्तव पिता प्रणय श्रीवास्तव, माता आलोकिता श्रीवास्तव, स्कूल डायरेक्टर व चाचा डॉ. प्रसून श्रीवास्तव, स्कूल प्रिंसिपल व चाची डॉ नलिनी श्रीवास्तव, स्कूल व स्कूल के टीचर्स व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

    नैनीताल एसपी संचार आरडी मठपाल ने रामनगर में हरी झंडी दिखाकर अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया

    नैनीताल एसपी संचार आरडी मठपाल ने रामनगर में हरी झंडी दिखाकर अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया

    शाइनिंग स्टार स्कूल की छात्रा तुषिता का अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार चयन, 50 प्रतिशत स्कॉलरशिप के साथ मिली बड़ी उपलब्धि

    शाइनिंग स्टार स्कूल की छात्रा तुषिता का अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार चयन, 50 प्रतिशत स्कॉलरशिप के साथ मिली बड़ी उपलब्धि

    पत्रकार नोशाद सिद्दीकी की सास हासमा बेगम के निधन पर चौतरफा शोक की लहर

    पत्रकार नोशाद सिद्दीकी की सास हासमा बेगम के निधन पर चौतरफा शोक की लहर

    युवक कांग्रेस (यूथ कांग्रेस) की प्रदेश कार्यकारिणी चुनाव में रामनगर के कांग्रेस नेता चांद खान को प्रदेश महासचिव निर्वाचित होने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी रहे भुवन पांडे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल खुलासा सहित कांग्रेसजनों ने दी मुबारकबाद

    युवक कांग्रेस (यूथ कांग्रेस) की प्रदेश कार्यकारिणी चुनाव में रामनगर के कांग्रेस नेता चांद खान को प्रदेश महासचिव निर्वाचित होने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी रहे भुवन पांडे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल खुलासा सहित कांग्रेसजनों ने दी मुबारकबाद

    जामा मस्जिद मे कुरान शरीफ के मुकम्मल होने पर खत्म शरीफ का प्रोग्राम मुनाकिद किया गया, इकरार हुसैन व महमूद खां ने तबर्रुक, ख्वाजा नोजवान कमेटी ने सबील का ििनतजाम किया, कुरान इंसान को अंधेरे से उजालो की ओर लाने का ज़रिया-शहर काजी

    जामा मस्जिद मे कुरान शरीफ के मुकम्मल होने पर खत्म शरीफ का प्रोग्राम मुनाकिद किया गया,  इकरार हुसैन व महमूद खां ने तबर्रुक, ख्वाजा नोजवान कमेटी ने सबील का ििनतजाम  किया,                   कुरान इंसान को अंधेरे से उजालो की ओर लाने का ज़रिया-शहर काजी