जीवनवृत्त-नगर पालिका रामनगर के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल

जीवनवृत्त-नगर पालिका रामनगर के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल
रामनगर (डॉ. जफर सैफी)। नगर पालिका परिषद, रामनगर (नैनीताल) के अधिशासी अधिकारी का दायित्व संभाल रहे आलोक उनियाल का जन्म 27 जुलाई सन् 1990 मे टिहरी गढ़वाल मे हुआ है। श्री उनियाल के पिता प्रकाश चन्द्र उनियाल एक व्यापारी है तथा श्रीमती कुसुमलता उनियाल गृहणी है तथा वर्तमान मे इनका परिवार देहरादून मे निवास करता है तथा श्री उनियाल अपने पिता को अपना आर्दश मानते है। देहरादून से हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट तक की शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत श्री उनियाल ने उत्तराखंड टैक्निकल यूनिवर्स्टी, देहरादून से बी टेक की शिक्षा हासिल की है इसके उपरांत जीवन की शुरूआत मे वर्ष 2013 से 2019 तक बंेक ऑफ बड़ोदा मे नौकरी की है। वर्ष 2016 मे श्री उनियाल ने पीसीएस की परीक्षा उर्त्तीण की जिसका परिणाम वर्ष 2019 मे घोषित हुआ जिसके उपंरात उन्हे शहरी विकास निदेशालय, उत्तराखंड मे शहरी विकास/ईओ ग्रेड वन/सहायक नगर आयुक्त के पद पर नियुक्ति मिली तथा अपने सेवाकाल के आरम्भ मे वह एक वर्ष तक शहरी विकास निदेशालय, देहरादून मे सहायक निदेशक के पद पर तैनात रहे। इसके उपरांत कोरानाकाल मे श्री उनियाल ने काशीपुर मे सहायक नगर आयुक्त के पद पर रहते हुये ठाई वर्ष तक अपनी सेवाये दी तथा इसके उपरांत वह नैनीताल नगर पालिका मे एक वर्ष तक ईओ के पद पर तैनात रहे। विगत 10 अक्टुबर 2024 से श्री उनियाल नगर पालिका परिषद रामनगर के ईओ का पदभार ग्रहण किया है तथा वर्तमान मे अपनी सेवाये रामनगर वासियो को दे रहे है। श्री उनियाल का विवाह वर्ष 2017 मे श्रीमति प्रांजलि उनियाल के साथ समपन्न हुआ तथा ईश्वर ने इस दम्पत्ति को शुभ उनियाल नाम के दो साल के एक बेटे के उपहार से नवाजा है।
फोटो-ईओ आलोक उनियाल।

  • Related Posts

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    रामनगर। उत्तराखंड सरकार से साप्ताहिक समाचार पत्र के मान्यता प्राप्त सम्पादक रहे स्व. नितेश जोशी के आकस्मिक निधन के उपरांत उत्तराखंड सूचना एवं लोक जनसंपर्क विभाग के द्वारा पांच लाख…

    Continue reading
    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    नैनीताल। जिला सूचना अधिकारी नैनीताल रहे स्व. गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन के उपरांत मीडिया सेंटर, हल्द्वानी का प्रभार देख रहे सूचना अधिकारी अहमद नदीम को जिला सूचना अधिकारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष,       राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल