बस हादसे में पांच मृतको व दो घायलों के परिजनों को 22 लाख की सहायता राशि वितरित

रामनगर। सल्ट बस हादसे में मौत का शिकार हुये रामनगर निवासी 5 मृतको व दो घायलों को त्वरित कार्यवाही करते हुये उपजिलाधिकारी के माध्यम से 22 लाख रुपये की मुआवजा राशि का वितरण किया गया। इसमे मृतको को 4-4 लाख रुपये व घायलों को एक-2 लाख रुपये की सहायता राशि चेक व आरटीजीएस के माध्यम से उपलब्ध करायी गयी। एसडीएम राहुल शाह ने जानकारी देते हुये बताया कि तहसील सल्ट अंतर्गत दिनांक 04 नवंबर को मरचूला स्थित कूपी गांव में वाहन संख्या UK12 PA/ 0061 के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण मृतकों के आश्रित (मृतक के आश्रित को 2 लाख सड़क परिवहन दुर्घटना राहत निधि से एवं 2 लाख माननीय मुख्यमंत्री राहत को कोष से, कुल 4 लाख रुपये की धनराशि) एवं घायलों (1 लाख घायलो को सड़क परिवहन दुर्घटना राहत निधि से) को मुआवजा धनराशि वितृत किए जाने के संबंध में तहसील रामनगर अंतर्गत निवासरत आश्रितों एवं घायलों को चैक के माध्यम से एवं आरटीजीएस के माध्यम से मुआवजा धनराशि वितरित की गई। एसडीएम श्री शाह के अनुसार बस हादसे में रामनगर क्षेत्र के शिकार हुये मृतक पंकज रावत पुत्र प्रेम सिंह की आश्रित नीना देवी को 4 लाख रुपये की धनराशि चैक के माध्यम से वितरित की गई, मृतक रविंद्र रावत पुत्र चरन सिंह की आश्रित बिना रावत को 4 लाख रुपये की धनराशि चैक के माध्यम से वितरित की गई, मृतक सुमन नेगी पत्नी वीरेंद्र सिंह के आश्रित वीरेंद्र सिंह को 4 लाख रुपये की धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से निर्गत की गई, मृतक गिरीश ढाेेडियाल की आश्रित लक्ष्मी देवी को 4 लाख रुपए की धनराशि चैक के माध्यम से वितरित की गई, मृतक देवेंद्र सिंह नेगी पुत्र गोपाल सिंह की आश्रित रेनू देवी को 4 लाख की धनराशि चैक के माध्यम से वितरित की गई, घायल आकाश सिंह पुत्र मनवर सिंह, घायल वीरेंद्र सिंह नेगी पुत्र गोपाल सिंह को एक लाख रुपये की धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से वितरित की गई। श्री शाह के अनुसार कुल 22 लाख रुपए की धनराशि वितरित की गई जिसमे उनके निर्देश पर तहसीलदार कुलदीप पांडे ने स्वयं जाकर मृतको व घायलों के परिजनों को सहायता राशि चेक सुपुर्द किये।
फ़ोटो-सहायता राशि वितरण।

  • Related Posts

    पत्रकार फरीद क़ुरैशी के मौसेरे भाई का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर

    रामनगर। हार्ट अटैक के कारण एक युवक की मृत्यु हो गयी। मृतक की शादी अभी महज छः माह पूर्व रामनगर से हुयी थी। नगर के पत्रकार फरीद कुरैशी के मुरादाबाद…

    Continue reading
    गर्जिया झूला पुल में नहाने गया 16 वर्षीय छात्र जिशान नदी में डूबा, परिजनों में कोहराम मचा

    रामनगर।गर्जिया मंदिर के पास कोसी नदी में नहाने गए नवी कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई,घटना मंगलवार दोपहर की है जब 16 वर्षीय जिशान अपने दोस्तों के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीएमइ मे ब्रजेश हॉस्पिटल की डेंटल डिपार्टमेंट हेड डॉ. विनती अग्रवाल ने लेज़र कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिये सिंगल सिटिंग आरसीटीसी की जानकारी दी

    सीएमइ मे ब्रजेश हॉस्पिटल की डेंटल डिपार्टमेंट हेड डॉ. विनती अग्रवाल ने लेज़र कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिये सिंगल सिटिंग आरसीटीसी की जानकारी दी

    ब्रजेश हॉस्पिटल, रामनगर के डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने सीएमइ मे हेमोरोइड के लेज़र ऑपरेशन की जानकारी दी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर्स को सम्मानित किया

    ब्रजेश हॉस्पिटल, रामनगर के डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने सीएमइ मे हेमोरोइड के लेज़र ऑपरेशन की जानकारी दी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर्स को सम्मानित किया

    शिक्षा समाज सेवा एवं रामलीला आयोजन के लिए योगेश्वर प्रसाद देवरानी को रामायणी सम्मान 1- सामाजिक सेवा एवं संस्कृति श्रेणी में राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित 2- तिथि 19 अगस्त 2026 को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बी एच यू ) में होगा समारोह

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर मालधनचौड़ में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर मालधनचौड़ में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    डीएमआर हॉस्पिटल, मुरादाबाद के सीनियर न्यूरोलोजिस्ट डॉ. मंजेश राठी ने मानसिक रोगों के दिये

    डीएमआर हॉस्पिटल, मुरादाबाद के सीनियर न्यूरोलोजिस्ट डॉ. मंजेश राठी ने मानसिक रोगों के दिये

    महिलाओ के लिये खुशखबरी- जसपुरिया लाईन मे किचन के सामान की ओम किचनवेयर शॉप खुली

    महिलाओ के लिये खुशखबरी- जसपुरिया लाईन मे किचन के सामान की ओम किचनवेयर शॉप खुली