स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हल्दूचौड़ में की जबरदस्त छापेमारी, कई क्लीनिक बंद कराकर जुर्माना डाला, अपंजीकृत व अवैध क्लीनिको के संचालकों में हड़कम्प

हल्द्वानी। लगातार मिल रही शिकायतों के परिपेक्ष्य में सीएमओ नैनीताल डॉ हरीश पंत के दिशा निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्वेता भंडारी के नेतृत्व में हल्दूचौड़ में उत्तराखंड नैदानिक स्थापन पंजीकरण अधिनियम में अपंजीकृत व अवैध रूप से चलने वाली तीन क्लीनिको व एक मेडिकल स्टोर पर 1 लाख 40 हजार का जुर्माना डालते हुये क्लीनिक बंद कराते हुये दो दिनों के भीतर अभिलेखों सहित सीएमओ कार्यालय नैनीताल तलब किया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को स्वास्थ विभाग के द्वारा हल्दूचौड़ स्थित डीके क्लिनिक पर छापा मारा गया जहां संचालक का उत्तराखंड क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट बिल में नेचरोपैथी के अंतर्गत पंजीकरण है मगर वह एलोपैथी की प्रैक्टिस कर रहा था जिस पर उनके विरुद्ध 20 हजार रुपये की चलानी कार्यवाही की गयी, इसके बाद टीम ने कमलेश मेडिकल स्टोर पर छापा मारा तो वहां संचालक एलोपैथी की प्रैक्टिस करते हुये पाया गया तो उसके विरुद्ध 50 हजार रुपये की चलानी कार्यवाही करते हुये ड्रग इंस्पेक्टर को उसके विरुद्ध कार्यवाही की संस्तुति की गयी, इसके पश्चात टीम ने वीके क्लिनिक का पंजीकरण नही होने व अनियमिताये मिलने पर संचालक के विरुद्ध 50 हजार रुपये की चालानी कार्यवाही की, इसके उपरांत टीम ने श्रीवास्तव क्लीनिक के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये 20 हजार रुपये की चालानी कार्यवाही करते हुये सभी क्लीनिको को बंद करवा दिया। एसीएमओ डॉ श्वेता भंडारी ने बताया कि सभी संचालको को क्लिनिक सम्बन्धी कागजो के सत्यापन हेतु दो दिनों के भीतर अपने-2 अभिलेख लेकर नैनीताल मुख्यालय में तलब किया गया

है। उन्होंने बताया कि अपंजीकृत चिकित्सकों, अवैध पैथोलॉजी लेबो के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर छापेमारी की कार्यवाही की टीम में एसीएमओ डॉ श्वेता भंडारी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ लव पांडे, प्रधान सहायक मनोज बिष्ट, कनिष्ठ सहायक दीपेश कुमार, अनुसेवक देवेन्द्र मेहरा आदि मौजूद रहे। इधर कार्यवाही की सूचना मिलते ही क्षेत्र के अपंजीकृत चिकित्सको में हड़कम्प मच गया व अधिकांश संचालक क्लीनिको को बंद करके भाग खड़े हुये।
फ़ोटो-छापेमारी करती हुयी टीम।

  • Related Posts

    द डांसिंग वॉर में उत्कृष्ट कार्यो हेतू डाॅ. जफर सैफी व रूबीना सैफी सम्मानित

    (नावेद सैफी/उप सम्पादक)रामनगर। डाॅस वाॅर कार्यक्रम मे पत्रकारिता, चिकित्सा व समाजसेवा के क्षेत्र मे उत्कृष्ठ कार्यो के लिये डाॅ. जफर सैफी व महिला सशक्तिकरण के क्षैत्र मे उत्कृष्ठ कार्यो के…

    Continue reading
    द डाॅस वार प्रतिभागियो ने कुमाॅऊ भर के कलाकारो ने मचाया धमाल,

    (डॉ ज़फर सैफी/सम्पादक)टीवी रियल्टी शो कलाकारो ने कार्यक्रम मे समा बांधा,विभिन्न क्षेत्रो मे उत्कृष्ठ कार्य करने वालो को सम्मानित कियारामनगर। द डाॅस वार प्रतियोगिता मे कुमाॅऊ मंडल के डाॅस कलाकारो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाइनिंग स्टार स्कूल के अंग्रेजी प्रवक्ता पीसी दानू आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी देहरादून के द्वारा सम्मानित

    शाइनिंग स्टार स्कूल के अंग्रेजी प्रवक्ता पीसी दानू आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी देहरादून के द्वारा सम्मानित

    डीएम के निर्देश पर कालाढूंगी में एसडीएम विपिन पन्त व पटवारी ताराचन्द्र घिल्डियाल ने बांटे कम्बल

    डीएम के निर्देश पर कालाढूंगी में एसडीएम विपिन पन्त व पटवारी ताराचन्द्र घिल्डियाल ने बांटे कम्बल

    शाइनिंग स्टार स्कूल मे साइंस की दृष्टि से सृष्टि की उत्पत्ति पर दो दिवसीय कार्यशाला समपन्न, कार्यशाला मे वैज्ञानिक गोहर रजा ने साइंस के लेंस से यूनिवर्स को एक्सप्लोर किया, सोशल और ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट शबनम हाशमी ने सामाजिक एकता व मानवाधिकारो को समझाया

    रामनगर कोतवाली में पदोन्नत हुए नए पांच अपर दरोगाओं को सीओ और कोतवाल ने कंधों पर लगाए स्टार

    रामनगर कोतवाली में पदोन्नत हुए नए पांच अपर दरोगाओं को सीओ और कोतवाल ने कंधों पर लगाए स्टार

    हल्द्वानी-रामनगर-काशीपुर-जसपुर प्राइवेट बस यूनियन के उपाध्यक्ष बने सीटीसी बस सर्विस के प्रबन्धक मो.इमरान

    हल्द्वानी-रामनगर-काशीपुर-जसपुर प्राइवेट बस यूनियन के उपाध्यक्ष बने सीटीसी बस सर्विस के प्रबन्धक मो.इमरान

    04 जनवरी को जन्मदिन के अवसर पर डॉ ज़फर सैफ़ी को सम्मानित किया गया

    04 जनवरी को जन्मदिन के अवसर पर डॉ ज़फर सैफ़ी को सम्मानित किया गया