भाजपा ने सेवा पखबाड़े के तहत निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया


रामनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य मे भाजपा के द्वारा मनाये जा रहे सेवा सप्ताह के अन्तर्गत मौहल्ला बम्बाघेर बाल्मिकी बस्ती मे लगाये गये निःशुल्क चिकित्सा शिविर मे 30 रोगियो का परीक्षण करके उन्हे निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध करायी गयी। क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट और भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी के द्वारा निशुल्क मेडिकल हेल्थ कैम्प का शुभांरभ किया गया।उन्होने बताया कि भाजपा के द्वारा समूचे देश मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य मे सेवा पखवाड़ा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके तहत राज्य की भाजपा सरकार के द्वारा हर विधानसभा मे जगह-जगह निशुल्क मेडिकल हैल्थ कैम्प लगाये जा रहे हैं। सयुंक्त चिकित्सालय के डॉ प्रतीक ने बताया कि रामनगर क्षेत्र मे लगाये जा रहे निशुल्क मेडिकल हैल्थ कैम्प मे मोबाइल हैल्थ क्लीनिक का इस्तेमाल किया जा रहा है जिसमे निःशुल्क एक्सरे, इसीजी, टाईफाइड, मलेरिया, डेंगू की जॉच की सुविधाये उपलब्ध है और जरूरतमंद मरीजो की मौके पर ही निशुल्क सेवाये उपलब्ध करायी जा रही है।इस दौरान कैम्प मे रामदत्त जोशी सयुंक्त चिकित्सालय की चिकित्सक डॉ. पूजा पटैरिया, डॉ. शारिक, नर्स फरहा कुरैशी, रेनू, शिल्पा नेगी, कमल सैनी, चालक शकील खान सहित भाजपा नगराध्यक्ष मदन जोशी,भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथलाल चौधरी,भाजपा नेत्री आशा बिष्ट, मनप्रीत कौर, इन्द्ररपाल सिंह, शुभम् कुमार, गीता देवी आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    काॅग्रेस नगर उपाध्यक्ष दीपक मसीह के निधन चैतरफा शोक की लहर

    रामनगर। सड़क हादसे मे जान गवाने वाले काॅग्रेस के नगर उपाध्यक्ष दीपक मसीह मिलनसार प्रवृति के व्यक्ति थे जिस वजह से उनके निधन पर हर किसी को गम है। स्व.…

    Continue reading
    जनसेवा मंच के द्वारा अल्फा मेडिकल मे लगाये गये निःशुल्क चिकित्सा शिविर मे प्राईम हाॅस्पिटल की टीम ने रोगियो को लाभान्वित किया

    रामनगर। जन सेवा मंच के द्वारा प्राईम हाॅस्पिटल काशीपुर के सौजन्य से अल्फा मेडिकल स्टोर, गोजानी मे निःशुल्क चिकित्सा शिविर मे 60 रोगियो को लाभान्वित किया गया। शनिवार को लगे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कार चालक द्वारा पीछे से टक्कर मारने पर बाइक सवार घायल हुआ

    कार चालक द्वारा पीछे से टक्कर मारने पर बाइक सवार घायल हुआ

    कॉर्बेट की गूँज अब राष्ट्रीय न्यूज़ सर्विस का सदस्य बना.

    कॉर्बेट की गूँज अब राष्ट्रीय न्यूज़ सर्विस का सदस्य बना.

    एमडी डर्मेटोलाॅजी की डिग्र्री हासिल करने वाली खटीमा की पहली बेटी व रामनगर की पहली पुत्रवधु बनी डाॅ. ताबिर रहमान

    एमडी डर्मेटोलाॅजी की डिग्र्री हासिल करने वाली खटीमा की पहली बेटी व रामनगर की पहली पुत्रवधु बनी डाॅ. ताबिर रहमान

    एमडी रेडियोलाॅजी की डिग्र्री हासिल करने वाले नगर के पहले बेटे बने डाॅ. अजहर वारसी

    एमडी रेडियोलाॅजी की डिग्र्री हासिल करने वाले नगर के पहले बेटे बने डाॅ. अजहर वारसी

    काॅग्रेस नगर उपाध्यक्ष दीपक मसीह के निधन चैतरफा शोक की लहर

    काॅग्रेस नगर उपाध्यक्ष दीपक मसीह के निधन चैतरफा शोक की लहर

    सराहनीय पहल-जनसेवा मंच के द्वारा गोजानी स्कूल मे स्वेटर वितरण किया गया

    सराहनीय पहल-जनसेवा मंच के द्वारा गोजानी स्कूल मे स्वेटर वितरण किया गया