कोसी बेराज पर शेर को गाय का शिकार करते देख सहमे लोग

रामनगर।रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज स्थित रामनगर हल्द्वानी मार्ग पर एक बाघ ने गाय पर हमला कर उसे अपना शिकार बना डाला। शनिवार की शाम बाघ मौके पर जब अपना शिकार खा रहा था तो लोगों को इसकी भनक लग गई। देखते ही देखते सैंकड़ों लोगों का हुजूम बाघ को देखने के लिए मौके पर इकट्ठा हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तमाशबीनों को हटाकर मार्ग की आवाजाही बंद करवाई। जानकारी के अनुसार रामनगर हल्द्वानी मोटर मार्ग पर कोसी बैराज के निकट रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज में एक बाघ ने शुक्रवार को एक गाय का शिकार कर लिया। शनिवार की शाम को बाघ फिर मौके पर आया और उसने गाय को खाना शुरू कर दिया। सड़क किनारे ही बाघ को शिकार खाते देख वहां पर इवनिंग वॉक कर रहे लोगों ने देख लिया। कुछ ही क्षणों में बाघ के शिकार खाने की खबर शहर में आग की तरह फेल गई। देखते ही देखते मौके पर बाघ को देखने के लिए सैंकड़ों तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। सड़क से गुजरने वाले वाहनों के यात्री भी अपने अपने वाहन सड़क किनारे खड़ा कर झाड़ियों के झुरमुट में शिकार खा रहे बाघ को देखने के लिए अपने वाहनों से बाहर निकल आए। मौके पर मौजूद भीड़ के शोरगुल के कारण बाघ असहज होने लगा। कुछ लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी तो तत्काल रेंजर शेखर तिवारी,वन दरोगा वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। टीम ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें तत्काल क्षेत्र से हटाया। इसी के साथ रेंजर शेखर तिवारी के नेतृत्व में वनकर्मियों ने कोसी बैराज से कोसी नदी पर स्थित नए पुल के मोड़ तक बैरिकेडिंग कर तमाशबीनों के वाहनों की आवाजाही रोक दी। उन्होंने वहां से गुजरने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। मौके पर सुरक्षा के लिहाज से वन विभाग और पुलिस की टीम बनी हुई है।

  • Related Posts

    मेरे पत्रकारिता गुरू व मार्गदर्शक है अनिरूद्व निझावन जी-डाॅ. जफर सैफी ईमानदारी, सिद्वाॅतवादी, कर्मशील गुणो का समावेश है अनिरूद्व निझावन

    (डॉ ज़फर सैफ़ी/सम्पादक) 02,09,2025रामनगर। बात उन दिनो की है जब मे वर्ष 1993 मे राजकीय इंटर काॅलेज, रामनगर मे हाईस्कूल का छात्र था तथा उन दिनो क्लास मे सप्ताह मे…

    Continue reading
    रामनगर चिकित्सालय में सर्जन सहित 9 स्पेशलिस्ट डॉक्टर तैनात

    (डॉ ज़फर सैफ़ी)रामनगर। उत्तराखंड सरकार के द्वारा रामनगर के स्व रामदत्त चिकित्सालय को पीपी मोड से हटाये जाने के बाद अब 9 स्पेशलिस्ट डॉक्टरो की तैनाती कर दी गयी है।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष,       राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल