बाल्मीकि समाज से जुड़ी मांगो को लेकर केबिनेट मंत्री अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा

रामनगर।उत्तराखंड में नगर पालिकाओं और नगर निगमों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों की मुख्य परेशानियों को दूर करने को लेकर बाल्मिकी समाज के लोगो ने भाजपा नेता शुभम उत्तम के नेतृत्व में एक ज्ञापन रामनगर के नगर पालिका पहुंचे नगर विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल को दिया।दिए गए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि नगर पालिकाओं व निगमों में पर्यावरण मित्रों के रूप में अधिकतम वाल्मीकि समाज ही सेवा प्रदान करता है। वर्तमान में पर्यावरण मित्रों सफाई कर्मचारियों को ठेके के अंतर्गत कार्य करने से सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रखा जाता है। ठेकेदारों का अनावश्यक शोषण भी झेलना पड़ता है।उन्होंने कहा कि सविंदा के अंतर्गत भी पर्यावरण मित्रों की नियुक्ति की जाए। कहा कि उत्तराखंड के प्रत्येक शहर में जनसंख्या के आधार पर पर्यावरण मित्रों की वृद्धि की जाए जिससे वाल्मीकि समाज में रोजी रोटी का संकट कम हो सके व बेरोजगारी में भी गिरावट आ सके।नगर पालिकाओं व नगर निगमों में कार्यरत प्रत्येक पर्यावरण मित्र (संविदा व ठेके अंतर्गत सभी) अपने अपने क्षेत्र में कार्य कर शहर को साफ रखते है जिससे हमारा उत्तराखंड विश्व में एक पहचान बना रहा है । इन पर्यावरण मित्रों की सेवकाल में दुर्घटना घटित हो जाती है तो इनको कोई भी आर्थिक मदद विभाग द्वारा मुहैया नहीं करवाई जाती है।कहा कि सभी कार्यरत पर्यावरण मित्रों ठेके के अंतर्गत का बीमा विभाग द्वारा अवश्य करवाया जाए जिससे उसे व उसके परिवार को विपदा के समय आर्थिक सहायता मिल सके।पर्यावरण मित्रों ( ठेके व संविदा ) की मासिक आय बढ़ती महंगाई के अनुपात में अत्यधिक कम है वाल्मीकि समाज में अपने बच्चो के भविष्य बनाने के लिए स्वयं बहन माताएं भी यदि पर्यावरण मित्रो के रूप में सेवा देना चाहे तो उनकी भी भर्ती की जाए और वाल्मीकि समाज में कुछ घरों में केवल महिलाएं है , कुछ माताएं बहने विधवा हो जाती है पति के बाद घर खर्च व बच्चो के लालन पालन के लिए पर्यावरण मित्र के रूप में कार्य करना एक मात्र विकल्प होता है। नगर पालिका रामनगर व अन्य शहरों में महिलाओं की भर्ती / नियुक्ति के लिए विभाग द्वारा रोक लगाई गई है। महिलाओं को भी महत्वता दी जाए।नगर विकास मंत्री ने आवश्यक कार्य करने का आश्वासन दिया है।इस दौरान ज्ञापन देने वालों में
पूर्व नगर महामंत्री
युवा मोर्चा भाजपा रामनगर शुभम उत्तम,रजत राज,प्रिंस कुमार,प्रथम,सुजल आदि मौजूद रहें।

  • Related Posts

    युवक कांग्रेस (यूथ कांग्रेस) की प्रदेश कार्यकारिणी चुनाव में रामनगर के कांग्रेस नेता चांद खान को प्रदेश महासचिव निर्वाचित होने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी रहे भुवन पांडे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल खुलासा सहित कांग्रेसजनों ने दी मुबारकबाद

    Continue reading
    भाजपा अनुसूचित मोर्चा आईटी सेल जनपद नैनीताल के जिला संयोजक पद पर शुभम उत्तम के मनोनयन पर हर्ष की लहर

    रामनगर 13 मार्च 26/ भाजपा अनुसूचित मोर्चा आईटी सेल जनपद नैनीताल के जिला संयोजक पद पर वाल्मीकि समाज के नेता शुभम उत्तम को मनोनीत किये जाने पर उनके समर्थकों ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीएमइ मे ब्रजेश हॉस्पिटल की डेंटल डिपार्टमेंट हेड डॉ. विनती अग्रवाल ने लेज़र कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिये सिंगल सिटिंग आरसीटीसी की जानकारी दी

    सीएमइ मे ब्रजेश हॉस्पिटल की डेंटल डिपार्टमेंट हेड डॉ. विनती अग्रवाल ने लेज़र कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिये सिंगल सिटिंग आरसीटीसी की जानकारी दी

    ब्रजेश हॉस्पिटल, रामनगर के डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने सीएमइ मे हेमोरोइड के लेज़र ऑपरेशन की जानकारी दी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर्स को सम्मानित किया

    ब्रजेश हॉस्पिटल, रामनगर के डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने सीएमइ मे हेमोरोइड के लेज़र ऑपरेशन की जानकारी दी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर्स को सम्मानित किया

    शिक्षा समाज सेवा एवं रामलीला आयोजन के लिए योगेश्वर प्रसाद देवरानी को रामायणी सम्मान 1- सामाजिक सेवा एवं संस्कृति श्रेणी में राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित 2- तिथि 19 अगस्त 2026 को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बी एच यू ) में होगा समारोह

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर मालधनचौड़ में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर मालधनचौड़ में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    डीएमआर हॉस्पिटल, मुरादाबाद के सीनियर न्यूरोलोजिस्ट डॉ. मंजेश राठी ने मानसिक रोगों के दिये

    डीएमआर हॉस्पिटल, मुरादाबाद के सीनियर न्यूरोलोजिस्ट डॉ. मंजेश राठी ने मानसिक रोगों के दिये

    महिलाओ के लिये खुशखबरी- जसपुरिया लाईन मे किचन के सामान की ओम किचनवेयर शॉप खुली

    महिलाओ के लिये खुशखबरी- जसपुरिया लाईन मे किचन के सामान की ओम किचनवेयर शॉप खुली