बॉलीवुड कलाकार शहर रामनगर के लिटिल चैम्प

ये छोटा नन्हा कलाकार अपनी कलाकारी और मेहनत के बल पर बड़ो बड़ो को नाको चने चबवा रहा है। बॉलीवुड डांस से एंट्री के बाद सोमांश नें अपनें करियर पर लगातार बढ़त ही बनायीं हुई है, अभी कुछ ही दिन बीते वह क्रिकेट की दुनिया मे आईपीएल मे कमेंट्री करते हुवे नजर आये थे, और अब आगे बढ़ते हुए ये छोटे लिटिल चैम्प बिना क्रिकेट खेले वर्ल्ड कप 2024 मे कमेंट्री करके फिर से धमाल मचाने को तैयार हो गए है।सोमांश की जितनी तारीफे की जाये कम है, क्योंकि बॉलीवुड मे केरियर बनाने वाले जो लोग सपने मे सोचते है,वो सोमांश पहले ही कर डालते है,उनके पिता भुवन सिंह डंगवाल जो की नीवर्तमान सभासद है उनके द्वारा बताया गया की पहले सोमांश कलर्स टीवी के साथ काम कर रहे थे, अब वह स्टार स्पोर्ट्स के साथ काम कर रहा है।उन्होंने कहा कि सोमांश आज़ केवल मेरा ही बेटा नहीं,ज़ब से वह बॉलीवुड मे काम कर रहा है,वो इस शहर और उत्तराखंड प्रदेश का बेटा बन गया।हमें उस पर गर्व है,और सबसे ज्यादा खुशी तब होती है,जब कई कार्यक्रमो मे हमें सोमांश के नाम से जाना जाता है,लोग बधाईया देते है और सोमांश की वजह से हमारा भी मान सम्मान होता है।एक पिता होने के नाते यह हमेशा गौरव का पल है,सोमांश बचपन से ही प्रतिभाशाली बालक रहा है। जितना वह अपनें काम के लिए समर्पित है,उतना ही वह पढ़ाई,खेल कूद और अन्य एक्टिविटी मे भी प्रतिभाग करता है।आज़ हमें ही नहीं बल्कि सगे संबंधियों, शहर वासियो व प्रदेशवासियो को सोमांश पर गर्व है, हम सभी उसकी उज्जवल भविष्य की कामना करते है। आज़ जब से हमें पता लगा की वह वर्ल्ड कप मे कमेंट्री कर रहा है।परिवार मे सभी ख़ुश है और उन्हें लोगो की बधाईया मिल रही है।
पांच दिवसीय थियेटर कार्यशाला का मातादीन चांद पर नाटक के साथ समापन हुआ…
रामनगर।रचनात्मक शिक्षक मंडल की पहल पर जश्न ए बचपन के तहत एम पी इंटर कालेज में 29 जून से चल रही थिएटर कार्यशाला का रविवार को विधिवत समापन हो गया। समापन की शुरुआत में हिमानी बंगारी,प्राची बंगारी,खुशी बिष्ट,कोमल सत्यवली की टीम ने अनेक गीत प्रस्तुत किए।पांच दिवसीय इस कार्यशाला के समापन के अवसर पर प्रतिभागी बच्चों द्वारा प्रख्यात व्यंगकार हरिशंकर परसाई की कहानी इंस्पेक्टर मातादीन चांद पर का नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।दिल्ली से आए वरिष्ठ रंगकर्मी प्रेम संगवारी की परिकल्पना एंव निर्देशन में प्रस्तुत नाटक ने वर्तमान व्यवस्था पर करारा प्रहार किया। कहानी में मातादीन इंस्पेक्टर को चांद के प्रधानमंत्री अपने यहां के पुलिस की ट्रेनिंग के लिए बुलाती है। मातादीन के चांद पर आने से पहले सब कुछ ठीक चलता है लेकिन मातादीन के आते ही चांद की पुलिस में पुलिसिया विभाग में परिवर्तन हो जाता है। सच को झूठ और झूठ को सच बनाने का प्रक्रिया शुरू हो जाता है। आम नागरिकों का जीना मुश्किल हो जाता है। जनता परेशान हो जाती है और अंत में चांद के प्रधानमंत्री मंत्री मातादीन को वापस भारत लौटने का आदेश देती है। नाटक में इंस्पेक्टर मातादीन की भूमिका में रोहित, प्रधानमंत्री कोमल सत्यवली,कोतवाल तान्या ,वंशिका,कन्हैया मंत्री संजय रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवभूमि मीडिया क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र पपने, विशिष्ट अतिथि राजीव अग्रवाल एवम पुष्कर हॉबी क्लासेज की निदेशक पूनम गुप्ता रहीं।पूनम गुप्ता द्वारा बच्चों को जलपान कराए जाने के साथ साथ जरूरतमंद खिलाड़ियों के लिए इक्कीस सौ रुपए भी दिए गए।देवभूमि मीडिया क्लब की ओर से थियेटर प्रशिक्षक प्रेम संगवारी को स्मृति चिन्ह दे सम्मानित भी किया गया।इस मौके पर शिक्षक मंडल संयोजक नवेंदु मठपाल,नंदराम आर्य,सुभाष गोला,सी पी खाती,महेंद्र आर्य,पुष्पा मठपाल,सरिता डांगी,रघुबीर सिंह बिष्ट,सुमित कुमार,मनोज कश्यप,अमन कुमार, डा पुष्पेंदु,मंजू मिश्र,शबनम आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नारी शक्ति एवं बाल विकास समिति की डांस व सिंगिंग एकेडमी का शुभारंभ

    रामनगर। नारी शक्ति एवं बाल विकास जन जागृति समिति द्वारा अकादमी का शुभारंभ मोहल्ला खताड़ी में ताज मस्जिद चौक में किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मो…

    Continue reading
    न्यूट्रोलाइव वेलनेस प्रा. लिमि. के सीईओ एडवोकेट देवेन्द्र सिंह वो सितारा जो खुद तो जगमगाया मगर दूसरो को भी बॉट रहा है रोशनी। (डॉ. जफर सैफी/सम्पादक)

    देवभूमि उत्तराखंड मे वन सम्पदा व वन्यजीवो से भरपूर जिम कार्बेट नेशनल पार्क की तलहटी मे बसे रामनगर शहर के पास स्थित प्रसिद्व श्री हनुमान धाम के समीप स्थित द…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीएमइ मे ब्रजेश हॉस्पिटल की डेंटल डिपार्टमेंट हेड डॉ. विनती अग्रवाल ने लेज़र कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिये सिंगल सिटिंग आरसीटीसी की जानकारी दी

    सीएमइ मे ब्रजेश हॉस्पिटल की डेंटल डिपार्टमेंट हेड डॉ. विनती अग्रवाल ने लेज़र कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिये सिंगल सिटिंग आरसीटीसी की जानकारी दी

    ब्रजेश हॉस्पिटल, रामनगर के डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने सीएमइ मे हेमोरोइड के लेज़र ऑपरेशन की जानकारी दी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर्स को सम्मानित किया

    ब्रजेश हॉस्पिटल, रामनगर के डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने सीएमइ मे हेमोरोइड के लेज़र ऑपरेशन की जानकारी दी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर्स को सम्मानित किया

    शिक्षा समाज सेवा एवं रामलीला आयोजन के लिए योगेश्वर प्रसाद देवरानी को रामायणी सम्मान 1- सामाजिक सेवा एवं संस्कृति श्रेणी में राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित 2- तिथि 19 अगस्त 2026 को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बी एच यू ) में होगा समारोह

    शिक्षा समाज सेवा एवं रामलीला आयोजन के लिए योगेश्वर प्रसाद देवरानी को रामायणी सम्मान   1- सामाजिक सेवा एवं संस्कृति श्रेणी में राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित                                2- तिथि 19 अगस्त 2026 को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बी एच यू ) में होगा समारोह

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर मालधनचौड़ में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर मालधनचौड़ में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    डीएमआर हॉस्पिटल, मुरादाबाद के सीनियर न्यूरोलोजिस्ट डॉ. मंजेश राठी ने मानसिक रोगों के दिये

    डीएमआर हॉस्पिटल, मुरादाबाद के सीनियर न्यूरोलोजिस्ट डॉ. मंजेश राठी ने मानसिक रोगों के दिये

    महिलाओ के लिये खुशखबरी- जसपुरिया लाईन मे किचन के सामान की ओम किचनवेयर शॉप खुली

    महिलाओ के लिये खुशखबरी- जसपुरिया लाईन मे किचन के सामान की ओम किचनवेयर शॉप खुली