रामनगर। कोसी बैराज नए पुल के पास ओवर कार द्वारा वाइक को ओवरटेक करने में सड़क हादसा घट गया व कार नंबर UK 01/ A 9596 ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी जिससे बाइक सवार गिर गया जिसको तुरंत संयुक्त चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टर ने एक्सरे में उंगली का मांस फट गया और उंगली फ्रैक्चर बताया गया है। बाइक सवार पत्रकार फरीद कुरैशी का छोटा भाई शाहबुद्दीन है जो कि छोई स्थित मसाई मारा रिसोर्ट में कार्यरत है तथा रोज़मर्रा की तरह अपने काम से निपट कर अपने घर को वापिस आ रहा था तभी रामनगर के कोसी बैराज नए पुल के पास कार संख्या UK0/ A 9596 ने बाइक को ओवर टेक करते हुए साइड से टक्कर मार दी जिससे वह गिरकर घ्याल घायल हो गया, गनीमत यह रही कि बाइक चालक ने हेलमेट पहना था नहीं तो चोट उसके सर मे भी लग सकती थी। अफ़सोस की बात यह है कि कार चालक ने उसको हॉस्पिटल ले जाने की जगह मोके से भागकर मानवता को शर्मसार कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।







