(डॉ. जफर सैफी/सम्पादक)
रामनगर (नैनीताल)। खटीमा मे जन्मी व पली पढ़ी व रामनगर की बहु बनी डाॅ. ताबिर रहमान ने एमबीबीएस के बाद एमडी डर्मेटोलाॅजी की डिग्र्री हासिल करके दोनो शहरो का नाम रौशन किया है। पीलीभीत के पूर्व विधायक रहे स्व. हाजी अनीसुर्ररहमान की पोत्री व यूपी काॅग्रेस के सीनियर नेता अनवर अनीस एंव खटीमा मे राजकीय विद्यालय की सीनियर शिक्षिका श्रीमती रेशमा की पुत्री डाॅ. ताबिर ने खटीमा मे अपनी प्रारम्भिक शिक्षा पीलीभीत एवं खटीमा से हासिल की है व सीबीएसइ बोर्ड से 2013 मे हाईस्कूल व 2015 मे इण्टरमीडिएट तक उच्च अंको के साथ टाॅप करके हमेशा अपने परिजनो का मान सम्मान बड़ाया है तथा 2016 मे चयनित होकर डाॅ. सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल काॅलेज, हल्द्वानी से एमबीबीएस की डिग्र्री टाॅपर अंको से हासिल करने के उपंरात कुछ समय बीडी पांडे हाॅस्पिटल, नैनीताल मे अपनी सेवाये दी तद्उपरांत उनके द्वारा हाल मे ही जोलीग्रांट मेडिकल काॅलेज से एमडी की डिग्र्री डर्मेटोलाॅजी (त्वचा रोग) मे हासिल की गयी है। डाॅ. ताबिर ने बताया कि उनके द्वारा Dermatology, Venerology & Leprosy की डिग्र्री हासिल की है जिसके अन्र्तगत चर्म रोग, यौन रोग, कुष्ठ रोग आदि बीमारियो का उपचार किया जाता हैं। डाॅ. ताबिर अपने अनुभवो का लाभ उत्तराखंडवासियो को ही देना चाहती है इसलिये आगामी भविष्य मे वह रामनगर मे ही अपनी प्रैक्टिश शुरू करना चाहती है साथ अपने अनुभवो का लाभ समूचे विश्व के रोगियो को देने के लिये उनके द्वारा इंस्टाग्राम मे डाॅ. ताबिर डर्मेटोलाॅजिस्ट के नाम से पेज बनाया गया है। डाॅ. ताबिर का विवाह रामनगर के सुप्रसिद्व चिकित्सक डाॅ. अतीक वारसी के पुत्र डाॅ. अजहर वारसी (एमबीबीएस, एमडी रेडियोलाॅजी) के साथ हुआ है। डाॅ. ताबिर अपनी सफलता का श्रैय अपने खुदा के बाद अपने माता-पिता, छोटे भाई, पति व सास-ससुर एंव गुरूजनो को देती है।
फोटो-डाॅ. ताबिर रहमान






