बाघ-हाथी के दीदार वाले जिम कार्बेट पार्क की सुदंरता मानसिक शांति का खजाना है-इंजी. सचिन शर्मा

(डॉ. जफर सैफी/सम्पादक)
रामनगर। बाघ व हाथियो का घर रामनगर का जिम कार्बेट पार्क अपनी सुंदरता व प्राकृतिक सम्पदा के लिये देश का सर्वश्रेष्ठ टूरिस्ट पेलेस है यहाॅ आकर जो मानसिक व अघ्यात्मिक सुख मिलता है वह अतुल्नीय है। उक्त विचार कार्बेट घूमने आये नोयडा के साफटवेयर इंजीयर सचिन कुमार शर्मा ने व्यक्त किये। श्री शर्मा सपरिवार रामनगर स्थित पार्क घूमने यहाॅ आये है। उनके साथ आयी उनकी माता श्रीमती सुधा शर्मा को यहाॅ की आवो हवा इतनी पसंद आयी है कि उनका मन करता है कि देवभूमि मे रच बस जाये। श्री शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती बिंदु शर्मा को जिम कार्बेट पार्क मे टाईगर देखने व हाथी की सवारी करने की तमन्ना है। श्री शर्मा की साली कु. बबीता शर्मा पहली बार जिम कार्बेट घूमने आयी है ओर यहाॅ की नेचुरल ब्यूटी, यहाॅ का कल्चर बहुत पंसद आया है। श्री शर्मा की दो बिटिया पाबिका शर्मा व दृष्टि शर्मा का कहना है कि उनका सपना है कि जिन जानवरो, पशु पक्षियो को हमने अब तक किताबो व नेट पर देखा है उन्हे वह सचमुच मे देखेंगी। इससे पहले शर्मा परिवार के यहाॅ पहुॅचने पर उनके पारिवारिक मित्र व पत्रकार संगठन एनयूजे-आई के नगराध्यक्ष डाॅ. जफर सैफी ने बुकेे देकर उनका स्वागत किया। शर्मा परिवार की तरह हर कोई पर्यटक बाघ के दीदार की तमन्ना लिये यहाॅ आ रहा है। गौरतलब रहे कि उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के रामनगर मे प्राकृतिक सुंदरता के बीच रचे बसे जिम कार्बेट नेशनल पार्क के एक अक्टुबर से पर्यटको के लिये पार्क के विभिन्न जोनो मे डे विजिट खुलते ही रामनगर मे टूरिस्टो की आमद शुरू हो चुकी है। हालांकि पार्क मे ढिकाला व अन्य जोन मे नाईट स्टे 15 अक्टुबर से शुरू होगा मगर पूरे विश्व मे टाईगर व हाथी के दीदार के लिये प्रसिद्व जिम कार्बेट नेशनल पार्क मे पर्यटको की आमद शुरू हो गयी तथा वीकेंड के चलते हुये आज शुक्रवार से टूरिस्टो की गाड़ियो, कारो की लम्बी-2 कतारे रामनगर व उससे जुड़े आसपास के होटलो, रिर्सोटो मे लगनी शुरू हो गयी है। कार्बेट के खुलते ही उससे जुड़े पर्यटन कारोबारियो जैसे होटल, रिर्सोट व जिप्सी, गाईड सभी के चेहरो पर खुशी की रौनक देखी जा रही है। पर्यटको के लिये यहाॅ धनगढ़ी म्यूजियम, गर्जिया माता का मंदिर, श्री हुनमान धाम, बराती रो, कार्बेट फाॅल जैसे दर्शनीय टूरिस्ट पैलेस मौजूद है।
फोटो-

  • Related Posts

    मेरे पत्रकारिता गुरू व मार्गदर्शक है अनिरूद्व निझावन जी-डाॅ. जफर सैफी ईमानदारी, सिद्वाॅतवादी, कर्मशील गुणो का समावेश है अनिरूद्व निझावन

    (डॉ ज़फर सैफ़ी/सम्पादक) 02,09,2025रामनगर। बात उन दिनो की है जब मे वर्ष 1993 मे राजकीय इंटर काॅलेज, रामनगर मे हाईस्कूल का छात्र था तथा उन दिनो क्लास मे सप्ताह मे…

    Continue reading
    रामनगर चिकित्सालय में सर्जन सहित 9 स्पेशलिस्ट डॉक्टर तैनात

    (डॉ ज़फर सैफ़ी)रामनगर। उत्तराखंड सरकार के द्वारा रामनगर के स्व रामदत्त चिकित्सालय को पीपी मोड से हटाये जाने के बाद अब 9 स्पेशलिस्ट डॉक्टरो की तैनाती कर दी गयी है।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाघ-हाथी के दीदार वाले जिम कार्बेट पार्क की सुदंरता मानसिक शांति का खजाना है-इंजी. सचिन शर्मा

    बाघ-हाथी के दीदार वाले जिम कार्बेट पार्क की सुदंरता मानसिक शांति का खजाना है-इंजी. सचिन शर्मा

    हैप्पी बर्थ डे कॉर्बेट की गूंज गीत के साथ केक काटकर स्कूली बच्चो के बीच मनाया गया कार्बेट की गूंज का 8 वॉ प्रवेशांक

    हैप्पी बर्थ डे कॉर्बेट की गूंज गीत के साथ केक काटकर स्कूली बच्चो के बीच मनाया गया कार्बेट की गूंज का 8 वॉ प्रवेशांक

    रामनगर मे डीएक्सएन कम्पनी के स्टॉकिट्स का शुभारम्भ किया

    रामनगर मे डीएक्सएन कम्पनी के स्टॉकिट्स का शुभारम्भ किया

    अजीम प्रेमजी फाउडेंशन द्वारा बम्बाघेर प्राईमारी स्कूल मे बाल दिवस मनाया गया

    अजीम प्रेमजी फाउडेंशन द्वारा बम्बाघेर प्राईमारी स्कूल मे बाल दिवस मनाया गया

    कॉर्बेट की गूँज के 8 वे वर्ष मे प्रवेश पर आप सभी को शुभकामनायें

    प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति पैठपड़ाव अध्यक्ष गिरीश मठपाल ने हेतु दायित्व बाँटे