रामनगर। उत्तराखंड सरकार से साप्ताहिक समाचार पत्र के मान्यता प्राप्त सम्पादक रहे स्व. नितेश जोशी के आकस्मिक निधन के उपरांत उत्तराखंड सूचना एवं लोक जनसंपर्क विभाग के द्वारा पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता का चेक उनकी पत्नी श्रीमती पुष्पा जोशी को सौंपा व उन्हें सांत्वना दी। इस अवसर पर मीडिया सेंटर हल्द्वानी के कनिष्ठ सहायक एम.सी. जोशी, अनुसेवक भुवन चंद्र, भाजपा नेता गणेश रावत मौजूद रहे। पत्रकार संगठन एनयूजे-आई के रामनगर नगर अध्यक्ष डॉ. जफर सैफी ने बताया कि इससे पूर्व भी सूचना विभाग के द्वारा दिवंगत मान्यता प्राप्त पत्रकार स्व. जितेंद्र पपने, दिवंगत मान्यता प्राप्त सम्पादक स्व. श्यामलाल के परिजनों को भी पांच-2 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान दी जा चुकी है। श्री सैफी ने इस हेतु उत्तराखंड सरकार, सूचना विभाग के अधिकारियो व कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
फोटो-






