-अधिकारी परिचय- रामदत्त जोशी सयुंक्त चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तपन कुमार शर्मा


रामनगर (डॉ. जफर सैफी)। अपने मधुर व्यवहार, उत्कृष्ठ कार्यशैली के चलते हुये कुछ ही समय मे रोगियो व क्षेत्रवासियो के दिलो मे अपनी एक अलग ही पहचान बनाने वाले उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के रामनगर स्थित स्व.रामदत्त जोशी सयुंक्त चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तपन कुमार शर्मा का जन्म उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के आवॅला मे एक जुलाई 1975 मे हुआ है। श्री शर्मा के पिता स्व. श्री रामरक्ष पाल शर्मा केन्द्र सरकार मे क्लास वन ऑफिसर के पद रहे है तथा माता स्व. श्रीमति सुशीला शर्मा जीजीआईसी ऑवला मे लेक्चरार के पद पर तैनात रह चुकी है। डॉ. शर्मा ने आवॅला से सन् 1988 मे हाईस्कूल व मुरादबाद स्थित हिंदु इण्टर कॉलेज से सन् 1990 मे इण्टरमीडिएट की परीक्षा उर्त्तीण की है। इसके उपरांत डॉ. शर्मा ने सन् 1993 मे रशिया से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की व इसके उपरांत आगामी पॉच वर्ष तक दिल्ली मे डॉ. राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल, हिंदुराव हॉस्पिटल, गुरू गोविंद सिंह हॉस्पिटल मे अपनी सेवाये दी तद्उपरांत उत्तराखंड मे सन् 2003 मे लोक सेवा आयोग की परीक्षा उर्त्तीण करने के उपरांत स्वास्थ विभाग, उत्तराखंड मे अपनी देने शुरू की जिसमे सर्वप्रथम चम्पावत मे पोस्टिंग हुयी जिसके बाद वह काशीपुर मे नगर स्वास्थ अधिकारी के पद पर वर्ष 2006 से वर्ष 2016 तक तैनात रहे, वर्ष 2013 से 2017 तक रूद्रपुर मे जिला क्षय रोग (टीबी) अधिकारी के पद पर तैनात रहे तद्उपरांत सन् 2017 से 2022 तक यपद्वाराहाट, सल्ट मे तैनात रहे फिर सन् 2025 से 2025 तक जिला अस्पाल बागेश्वर मे सीएमएस के पद पर तैनात रहे। इसके बाद वह 02-07-2026 से स्व. रामदत्त जोशी सयुंक्त चिकित्सालय के सीएमएस के पद पर तैनात है। सन् 2003 मे डॉ. शर्मा का विवाह डॉ. मनु शर्मा के साथ हुआ जो कि एक बीएमएस डिग्री धारक सीनियर डॉक्टर है व वर्तमान मे काशीपुर मे तैनात है तथा ईश्वर ने शर्मा दम्पत्ति को अमोहा शर्मा व अक्षांश शर्मा नाम के दो बेटो की सौगात से नवाजा है जिसमे बड़े बेटे अमोहा शर्मा मणिपाल यूनिवर्स्टी से बीटेक कर रहे है तथा अक्षांश शर्मा नीट की तैयारी कर रहे है। अपने माता-पिता को अपना प्ररेणास्रोत व पत्नी व बच्चो को अपनी ताकत मानने वाले डॉ. शर्मा अपने मधुर व्यवहार व टीम भावना से कार्य करने व अपने फर्ज के प्रति पूरी तरह ईमानदारी बरतने एवं कर्म ही पूजा है के सिद्वॉत को मानने वाले इंसान है। अपने मधुर व सहयोगात्मक व्यवहार की वजह से वह जहॉ भी तैनात रहे है वहॉ के अमीर-गरीब व हर मजहब व हर वर्ग के मरीजो के दिलो मे एक अलग-2 ही पहचान बनाकर अपनी अलग ही छाप छोड़ी है ओर उनके इन्ही गुणो के चलते हुये उनके अधिनस्थ डॉक्टर, स्टॉफ, राजनीतिज्ञ, गणमान्यजन, मीडियाकर्मी भी उनकी सहयोगात्मक कार्यशैली के प्रशंसक बन जाते है। कार्बेट की गूंज परिवार उनके उज्जवल व सुखद भविष्य की कामना करता है।
फोटो-डॉ. तपन कुमार शर्मा।

  • Related Posts

    काॅग्रेस नगर उपाध्यक्ष दीपक मसीह के निधन चैतरफा शोक की लहर

    रामनगर। सड़क हादसे मे जान गवाने वाले काॅग्रेस के नगर उपाध्यक्ष दीपक मसीह मिलनसार प्रवृति के व्यक्ति थे जिस वजह से उनके निधन पर हर किसी को गम है। स्व.…

    Continue reading
    जनसेवा मंच के द्वारा अल्फा मेडिकल मे लगाये गये निःशुल्क चिकित्सा शिविर मे प्राईम हाॅस्पिटल की टीम ने रोगियो को लाभान्वित किया

    रामनगर। जन सेवा मंच के द्वारा प्राईम हाॅस्पिटल काशीपुर के सौजन्य से अल्फा मेडिकल स्टोर, गोजानी मे निःशुल्क चिकित्सा शिविर मे 60 रोगियो को लाभान्वित किया गया। शनिवार को लगे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कार चालक द्वारा पीछे से टक्कर मारने पर बाइक सवार घायल हुआ

    कार चालक द्वारा पीछे से टक्कर मारने पर बाइक सवार घायल हुआ

    कॉर्बेट की गूँज अब राष्ट्रीय न्यूज़ सर्विस का सदस्य बना.

    कॉर्बेट की गूँज अब राष्ट्रीय न्यूज़ सर्विस का सदस्य बना.

    एमडी डर्मेटोलाॅजी की डिग्र्री हासिल करने वाली खटीमा की पहली बेटी व रामनगर की पहली पुत्रवधु बनी डाॅ. ताबिर रहमान

    एमडी डर्मेटोलाॅजी की डिग्र्री हासिल करने वाली खटीमा की पहली बेटी व रामनगर की पहली पुत्रवधु बनी डाॅ. ताबिर रहमान

    एमडी रेडियोलाॅजी की डिग्र्री हासिल करने वाले नगर के पहले बेटे बने डाॅ. अजहर वारसी

    एमडी रेडियोलाॅजी की डिग्र्री हासिल करने वाले नगर के पहले बेटे बने डाॅ. अजहर वारसी

    काॅग्रेस नगर उपाध्यक्ष दीपक मसीह के निधन चैतरफा शोक की लहर

    काॅग्रेस नगर उपाध्यक्ष दीपक मसीह के निधन चैतरफा शोक की लहर

    सराहनीय पहल-जनसेवा मंच के द्वारा गोजानी स्कूल मे स्वेटर वितरण किया गया

    सराहनीय पहल-जनसेवा मंच के द्वारा गोजानी स्कूल मे स्वेटर वितरण किया गया