सीएमइ मे ब्रजेश हॉस्पिटल की डेंटल डिपार्टमेंट हेड डॉ. विनती अग्रवाल ने लेज़र कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिये सिंगल सिटिंग आरसीटीसी की जानकारी दी

रामनगर। नगर के ब्रजेश हॉस्पिटल की को संचालक व डेंटल डिपार्टमेंट की हेड डॉ विनती अग्रवाल के द्वारा सीएमइ मे रुट कैनाल मे लेज़र कॉस्मेटिक सर्जरी के बारे मे जानकारी दी गयी। गतरात्रि हल्द्वानी हाइवे स्थित फ़ूड बंगलो रिसोर्ट मे सम्पन्न हुयी सीएमइ मे डॉ जफर सैफी के द्वारा डॉ विनती अग्रवाल को बुके देकर उनको सम्मानित किया गया।ब्रजेश हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. ब्रजेश अग्रवाल (एमबीबीएस, एमडी) द्वारा बतौर सीनियर डॉक्टर नगर मे अपनी सेवाएं देते हुये 50 वर्ष पूरे करने पर उनको सम्मानित किया गया। ब्रजेश हॉस्पिटल की डेंटल यूनिट की हेड डॉ विनती अग्रवाल (बीडीएस-सुभारती मेडिकल कॉलेज-मेरठ, रुट कैनाल स्पेशलइजेशन इन केजीएमसी लखनऊ) ने सिंगल सिटिंग आरसीटी ट्रीटमेंट के बारे मे बताया कि इस टेक्नोलोजी से रोगी को एक ही सिटिंग मे लाभ हो जाता है। इसके हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अभिषेक अग्रवाल (एमबीबीएस, एमएस सर्जन, फेलोशिप इन यूरोलोगी-पेरिस, डिप्लोमा इन इंडोलोजी-लंदन) के द्वारा भगन्दर हेमोरोड्स की बीमारी मे लेज़र टेक्नोलोजी के द्वारा किये जाने वाले ऑपरेशन के बारे मे विस्तार से बताते हुये इसके लाभ बताये व यह भी लेज़र से होने वाले ऑपरेशन आयुष्मान कार्ड के द्वारा भी रोगी फ्री करा सकते है। डॉ अग्रवाल ने बताया कि उनके यहाँ जनरल सर्जरी, लेप्रो सर्जरी व लेज़र सर्जरी की सुविधाएं उपलब्ध है तथा उनका हॉस्पिटल आयुष्मान गोल्ड सर्टिफिकेट व फुल एनएबीएच सर्टिफिकेट प्राप्त है। डॉ जफर सैफी के संचालन मे सम्पन्न हुये कार्यक्रम मे कोरोना काल से लेकर अब तक फ्रंट लाईन पर रहकर चिकित्सा के क्षेत्र मे कार्य करने वाले चिकित्सको को ब्रजेश हॉस्पिटल की ओर से डॉ अभिषेक अग्रवाल के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमे डॉ आरके खुराना, डॉ नसीम अली, डॉ अतीक वारसी, डॉ एमके राजा, डॉ नूर, डॉ तनवीर अख्तर, डॉ ताहिर, डॉ शहज़ाद अंसारी, डॉ जफर सैफी, डॉ काशिफ हुसैन, डॉ हसीन सिद्दीकी, डॉ एमआर सैफी, डॉ कइद अब्बास, डॉ नईम पाशा, डॉ. डीएस रावत, डॉ समी, डॉ अमन, डॉ अरबाज़ अब्बासी, डॉ वसीम, डॉ ऐके राय, डॉ. संतोष कोटिया, डॉ नाज़िम सलमान, डॉ पटवाल, डॉ मुजीब रहमान, डॉ फैसल, डॉ इमरान, डॉ सद्दाम, डॉ सागर खान, डॉ संधू, डॉ कम्बोज, हॉस्पिटल स्टॉफ के मैनेजर आरके सिंह, पीआरओ हिमांशु रावत, पप्पू सैफी, संजय, मो आरिफ, अनिल सिंह, नितिन, गोविन्द, नजाक़त आदि सहित रामनगर, बाजपुर क्षेत्र के बड़ी संख्या मे डॉक्टर्स मौजूद रहे।
फोटो-

  • Related Posts

    नैनीताल जनपद के ज्योलिकोट के रोगियों के लिये नैनीताल के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आयुष्मान कार्ड की सुविधायुक्त हल्द्वानी के 23 प्राइवेट हॉस्पिटलो की सूचि करते हुये इन हॉस्पिटलो मे विभिन्न विभागों व उनमे मिलने वाली सुविधाओ व उनके कॉन्टैक्ट नंबरों की लिस्ट जारी की है। नैनीताल जनपद की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने सभी ग्रामीणों व जिलेवासियो से इन अस्पतालो मे आयुष्मान कार्ड से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठाये जाने की अपील की है।

    आयुष्मान सुविधा वाले अस्पतालो की सूचि-

    Continue reading
    उत्तराखंड जन सेवा मंच ने आयुष्मान हॉस्पिटल के सहयोग से लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

    रामनगर। उत्तराखंड जन सेवा मंच,वार्ड नंबर 20 चित्रकूट गौजानी द्वारा अपने कार्यालय में आयुष्मान मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के नासिर खान मार्केटिंग हेड द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन आज 2…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष,       राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल