ब्रजेश हॉस्पिटल, रामनगर के डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने सीएमइ मे हेमोरोइड के लेज़र ऑपरेशन की जानकारी दी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर्स को सम्मानित किया

रामनगर। नगर के ब्रजेश हॉस्पिटल के संचालक डॉ अभिषेक अग्रवाल के द्वारा चिकित्सको की एक गोष्टी मे लेज़र थेरेपी से किये जाने वाले ऑप्रेशन के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गयी। गतरात्रि हल्द्वानी हाइवे स्थित फ़ूड बंगलो रिसोर्ट मे सम्पन्न हुयी सीएमइ मे ब्रजेश हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. ब्रजेश अग्रवाल (एमबीबीएस, एमडी) द्वारा बतौर सीनियर डॉक्टर नगर मे अपनी सेवाएं देते हुये 50 वर्ष पूरे करने पर उनको सम्मानित किया गया। इसके हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अभिषेक अग्रवाल (एमबीबीएस, एमएस सर्जन, फेलोशिप इन यूरोलोगी-पेरिस, डिप्लोमा इन इंडोलोजी-लंदन) के द्वारा भगन्दर हेमोरोड्स की बीमारी मे लेज़र टेक्नोलोजी के द्वारा किये जाने वाले ऑपरेशन के बारे मे विस्तार से बताते हुये इसके लाभ बताये व यह भी लेज़र से होने वाले ऑपरेशन आयुष्मान कार्ड के द्वारा भी रोगी फ्री करा सकते है। उडॉ अग्रवाल ने बताया कि उनके यहाँ जनरल सर्जरी, लेप्रो सर्जरी व लेज़र सर्जरी की सुविधाएं उपलब्ध है तथा उनका हॉस्पिटल आयुष्मान गोल्ड सर्टिफिकेट व फुल एनएबीएच सर्टिफिकेट प्राप्त है। ब्रजेश हॉस्पिटल की डेंटल यूनिट की हेड डॉ विनती अग्रवाल (बीडीएस-सुभारती मेडिकल कॉलेज-मेरठ, रुट कैनाल डिप्लोमा-लंदन) ने सिंगल सिटिंग आरसीटी ट्रीटमेंट के बारे मे बताया कि इस टेक्नोलोजी से रोगी को एक ही सिटिंग मे लाभ हो जाता है। डॉ जफर सैफी के संचालन मे सम्पन्न हुये कार्यक्रम मे कोरोना काल से लेकर अब तक फ्रंट लाईन पर रहकर चिकित्सा के क्षेत्र मे कार्य करने वाले चिकित्सको को ब्रजेश हॉस्पिटल की ओर से डॉ अभिषेक अग्रवाल के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमे डॉ आरके खुराना, डॉ नसीम अली, डॉ अतीक वारसी, डॉ एमके राजा, डॉ नूर, डॉ तनवीर अख्तर, डॉ ताहिर, डॉ शहज़ाद अंसारी, डॉ जफर सैफी, डॉ काशिफ हुसैन, डॉ हसीन सिद्दीकी, डॉ एमआर सैफी, डॉ कइद अब्बास, डॉ नईम पाशा, डॉ. डीएस रावत, डॉ समी, डॉ अमन, डॉ अरबाज़ अब्बासी, डॉ वसीम, डॉ ऐके राय, डॉ. संतोष कोटिया, डॉ नाज़िम सलमान, डॉ पटवाल, डॉ मुजीब रहमान, डॉ फैसल, डॉ इमरान, डॉ सद्दाम, डॉ सागर खान, डॉ संधू, डॉ कम्बोज, हॉस्पिटल स्टॉफ के मैनेजर आरपी सिंह, पीआरओ हिमांशु रावत, पप्पू सैफी, संजय, मो आरिफ, अनिल सिंह, नितिन, गोविन्द, नजाक़त आदि सहित रामनगर, बाजपुर क्षेत्र के बड़ी संख्या मे डॉक्टर्स मौजूद रहे।
फोटो-

  • Related Posts

    काॅग्रेस नगर उपाध्यक्ष दीपक मसीह के निधन चैतरफा शोक की लहर

    रामनगर। सड़क हादसे मे जान गवाने वाले काॅग्रेस के नगर उपाध्यक्ष दीपक मसीह मिलनसार प्रवृति के व्यक्ति थे जिस वजह से उनके निधन पर हर किसी को गम है। स्व.…

    Continue reading
    जनसेवा मंच के द्वारा अल्फा मेडिकल मे लगाये गये निःशुल्क चिकित्सा शिविर मे प्राईम हाॅस्पिटल की टीम ने रोगियो को लाभान्वित किया

    रामनगर। जन सेवा मंच के द्वारा प्राईम हाॅस्पिटल काशीपुर के सौजन्य से अल्फा मेडिकल स्टोर, गोजानी मे निःशुल्क चिकित्सा शिविर मे 60 रोगियो को लाभान्वित किया गया। शनिवार को लगे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कार चालक द्वारा पीछे से टक्कर मारने पर बाइक सवार घायल हुआ

    कार चालक द्वारा पीछे से टक्कर मारने पर बाइक सवार घायल हुआ

    कॉर्बेट की गूँज अब राष्ट्रीय न्यूज़ सर्विस का सदस्य बना.

    कॉर्बेट की गूँज अब राष्ट्रीय न्यूज़ सर्विस का सदस्य बना.

    एमडी डर्मेटोलाॅजी की डिग्र्री हासिल करने वाली खटीमा की पहली बेटी व रामनगर की पहली पुत्रवधु बनी डाॅ. ताबिर रहमान

    एमडी डर्मेटोलाॅजी की डिग्र्री हासिल करने वाली खटीमा की पहली बेटी व रामनगर की पहली पुत्रवधु बनी डाॅ. ताबिर रहमान

    एमडी रेडियोलाॅजी की डिग्र्री हासिल करने वाले नगर के पहले बेटे बने डाॅ. अजहर वारसी

    एमडी रेडियोलाॅजी की डिग्र्री हासिल करने वाले नगर के पहले बेटे बने डाॅ. अजहर वारसी

    काॅग्रेस नगर उपाध्यक्ष दीपक मसीह के निधन चैतरफा शोक की लहर

    काॅग्रेस नगर उपाध्यक्ष दीपक मसीह के निधन चैतरफा शोक की लहर

    सराहनीय पहल-जनसेवा मंच के द्वारा गोजानी स्कूल मे स्वेटर वितरण किया गया

    सराहनीय पहल-जनसेवा मंच के द्वारा गोजानी स्कूल मे स्वेटर वितरण किया गया