डीएम के निर्देश पर कालाढूंगी में एसडीएम विपिन पन्त व पटवारी ताराचन्द्र घिल्डियाल ने बांटे कम्बल

(डॉ ज़फर सैफ़ी/ प्रधान सम्पादक)

कालाढूंगी (नैनीताल)। कड़ाके की ठंड के मद्देनज़र प्रशासन द्वारा असहाय एवं अति जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने की दिशा में सराहनीय पहल की गई। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के आदेश और उपजिलाधिकारी कालाढूंगी बिपिन चन्द्र पंत के निर्देश पर कालाढूंगी क्षेत्र में 50 अति जरूरतमंद व्यक्तियों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कालाढूंगी बिपिन चन्द्र पंत ने बताया कि प्रशासन एक ओर जहां निर्विवादित उत्तराधिकार जैसे मामलों में पटवारियों एवं राजस्व उप निरीक्षकों द्वारा रात्रि चौपाल का आयोजन कर आमजन को त्वरित न्याय एवं सुविधाएं प्रदान कर रहा है, वहीं दूसरी ओर कड़ाके की ठंड में असहाय लोगों को राहत देने के उद्देश्य से कंबल वितरण जैसे मानवीय कार्य भी निरंतर किए जा रहे हैं।उन्होंने भी प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस मानवीय अभियान की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगे भी ठंड के प्रकोप को देखते हुए ऐसे राहत कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड के कारण असुविधा या संकट का सामना न करे।इस दौरान कम्बल वितरण कार्यक्रम में राजस्व उप निरीक्षक ताराचंद्र घिल्डियाल सहित कई कर्मचारी मौजूद रहें।

  • Related Posts

    रामनगर कोतवाली में पदोन्नत हुए नए पांच अपर दरोगाओं को सीओ और कोतवाल ने कंधों पर लगाए स्टार

    रामनगर (नैनीताल)। रामनगर कोतवाली में आयोजित एक कार्यक्रम के तहत सीओ सुमित पांडे, कोतवाल सुशील कुमार ने कोतवाली एवं सीओ पेशी में पदोन्नत हुए पांच पुलिस दरोगाओं के कंधों पर…

    Continue reading
    हल्द्वानी-रामनगर-काशीपुर-जसपुर प्राइवेट बस यूनियन के उपाध्यक्ष बने सीटीसी बस सर्विस के प्रबन्धक मो.इमरान

    रामनगर।रामनगर,काशीपुर,जसपुर एवं हल्द्वानी बस यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से बस यूनियन अध्यक्ष अभय कवीरा ने रामनगर मोहल्ला गूलरघट्टी निवासी मोहम्मद इमरान को यूनियन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाइनिंग स्टार स्कूल के अंग्रेजी प्रवक्ता पीसी दानू आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी देहरादून के द्वारा सम्मानित

    शाइनिंग स्टार स्कूल के अंग्रेजी प्रवक्ता पीसी दानू आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी देहरादून के द्वारा सम्मानित

    डीएम के निर्देश पर कालाढूंगी में एसडीएम विपिन पन्त व पटवारी ताराचन्द्र घिल्डियाल ने बांटे कम्बल

    डीएम के निर्देश पर कालाढूंगी में एसडीएम विपिन पन्त व पटवारी ताराचन्द्र घिल्डियाल ने बांटे कम्बल

    शाइनिंग स्टार स्कूल मे साइंस की दृष्टि से सृष्टि की उत्पत्ति पर दो दिवसीय कार्यशाला समपन्न, कार्यशाला मे वैज्ञानिक गोहर रजा ने साइंस के लेंस से यूनिवर्स को एक्सप्लोर किया, सोशल और ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट शबनम हाशमी ने सामाजिक एकता व मानवाधिकारो को समझाया

    शाइनिंग स्टार स्कूल मे साइंस की दृष्टि से सृष्टि की उत्पत्ति पर दो दिवसीय कार्यशाला समपन्न,                       कार्यशाला मे वैज्ञानिक गोहर रजा ने साइंस के लेंस से यूनिवर्स को एक्सप्लोर किया,   सोशल और ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट शबनम हाशमी ने सामाजिक एकता व मानवाधिकारो को समझाया

    रामनगर कोतवाली में पदोन्नत हुए नए पांच अपर दरोगाओं को सीओ और कोतवाल ने कंधों पर लगाए स्टार

    रामनगर कोतवाली में पदोन्नत हुए नए पांच अपर दरोगाओं को सीओ और कोतवाल ने कंधों पर लगाए स्टार

    हल्द्वानी-रामनगर-काशीपुर-जसपुर प्राइवेट बस यूनियन के उपाध्यक्ष बने सीटीसी बस सर्विस के प्रबन्धक मो.इमरान

    हल्द्वानी-रामनगर-काशीपुर-जसपुर प्राइवेट बस यूनियन के उपाध्यक्ष बने सीटीसी बस सर्विस के प्रबन्धक मो.इमरान

    04 जनवरी को जन्मदिन के अवसर पर डॉ ज़फर सैफ़ी को सम्मानित किया गया

    04 जनवरी को जन्मदिन के अवसर पर डॉ ज़फर सैफ़ी को सम्मानित किया गया