शाइनिंग स्टार स्कूल मे साइंस की दृष्टि से सृष्टि की उत्पत्ति पर दो दिवसीय कार्यशाला समपन्न, कार्यशाला मे वैज्ञानिक गोहर रजा ने साइंस के लेंस से यूनिवर्स को एक्सप्लोर किया, सोशल और ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट शबनम हाशमी ने सामाजिक एकता व मानवाधिकारो को समझाया


(डाॅ. जफर सैफी/प्रधान सम्पादक)
रामनगर (नैनीताल)। शाइनिंग स्टार स्कूल मे साइंस के लेंस से यूनिवर्स को एक्सप्लोर करने के 20 व 21 जनवरी के दो दिवसीय कार्यक्रम मे देश के सुप्रसिद्व वैज्ञानिक, इंजीनियर, सांइस कम्युनिकेटर गौहर रजा, सोशल और ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट शबनम हाशमी ने छात्र-छात्राओ को सांइस की दृष्टि से इस सृष्टि की उत्पत्ति के संदर्भ मे विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के पहले दिन क्लास इलेवन्थ (साइंस) के स्टूडेंट्स ने यूनिवर्स, माइथोलॉजी और हिस्ट्री से जुड़े टॉपिक पर अपने सेमिनार पेपर प्रेजेंट किए। प्रोग्राम को राशि तिवारी ने होस्ट किया और उनके टीचर्स रोहित रावत और कैसर राणा ने उन्हें गाइड किया। इस मौके पर पहले प्रेजेंटेशन के तहत भुपेन्द्र व तुषिका नेगी ने मिथक से साइंस तकरू गौहर रजा की लिखी किताबों पर एक रीडर का नजरिया व साइंटिफिक जांच और इंसानी समझ के विकास पर आधारित प्रस्तुत किये व दूसरे प्रेजेंटेशन मे सृष्टि, सुमित और इशिका ने पौराणिक ब्रह्मांडरू कैसे पुरानी सभ्यताओं ने शुरुआती इंसानी सोच के जरिए यूनिवर्स को समझा। तीसरे प्रेजेंटेशन मे दीप चंद्र, आयुष गुसाईं, गौरव और हिमांशु ने ओरिजिन मॉडल्सरू यूनिवर्स की शुरुआत को समझाने वाले साइंटिफिक थ्योरी और हिस्टोरिकल मॉडल्स को प्रस्तुत किया। चैथे प्रेजेंटेशन मे अरमान सैफी, लकी, नमन, आयुष बिष्ट और दीपांशु ने द बिग बैंग थ्योरी, हॉट, डेंस ओरिजिन और स्पेस के लगातार फैलने का एक्सप्लेनेशन के बारे मे विस्तार से समझाया। पांचवें प्रेजेंटेशन मे कृतिका राणा ने कॉस्मिक एक्सपेंशनरू साइंटिफिक आधार और साइंटिफिक विचारों का विकास विषय को बेहतरीन तरीके से समझाया। इस अवसर पर मिस्टर गौहर रजा के द्वारा न सिर्फ साइंस की अहमियत और साइंस और मिथक के बीच साफ फर्क बनाए रखने की जरूरत पर रोशनी डाली, बल्कि लिटरेचर, आर्ट और फिलॉसफी की अहम भूमिका पर भी जोर दिया। मिस्टर रजा ने उन सामाजिक बुराइयों के बारे में बात की जो हमारे कट्टर समाज में बनी हुई हैं और उनके खिलाफ अकेले, सोच-समझकर और मिलकर बोलने की जरूरत पर जोर दिया। इस मोके पर स्कूल के डायरेक्टर डीएस नेगी, प्रिंसीपल तुलसी सिंह सहित बड़ी संख्या मे स्कूल के टीचर्स मौज्ूाद रहे।
फोटो-मुख्य अतिथि गौहर रजा।

  • Related Posts

    युवाओ के सपनो की उड़़ान को पंख देने का काम कर रहा है काशीपुर मे पोलटेक्निक के सामने खुला फ्लाइमार्क इम्मीग्रेशन, आईलेट

    काशीपुर (डॉ. जफर सैफी)। हर युवा अपने माता-पिता के द्वारा उसके लिये सयोंय गये सपनो को पूरा करने के लिये उड़ान भरने की चाहत रखता है ओर काशीपुर मे पोलटैक्निक…

    Continue reading
    डॉक्टर की विदेशी डिग्री हासिल करने के उपरांत भारत मे भी परीक्षा उत्तीर्ण करके अरशद वारसी ने मान बड़ाया

    (डॉ जफर सैफी/सम्पादक )रामनगर। उत्तराखण्ड के नैनीताल जनपद के रामनगर मे गैस गोदाम रोड स्थित सिटी नर्सिंग होम के संचालक डॉ अतीक वारसी के छोटे पुत्र मे अरशद वारसी ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष,       राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल