काशीपुर के अल्ली खां में धारा 163 हटाये जाने की मांग को लेकर कांग्रेसजनों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

(डॉ ज़फर सैफी/प्रधान सम्पादक)
काशीपुर के मोहल्ला अलीखा, बांसफोड़न, थानासाबिक क्षेत्र से धारा 163 को हटाने की मांग की । महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में कांग्रेस के शिष्टमंडल ने उपअधिकारी के कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात कर काशीपुर के उपरोक्त क्षेत्र से धारा 163 हटाने संबंधी ज्ञापन सोपा । ज्ञापन में विगत दिनों क्षेत्र में 21 सितंबर 2025 को अकस्मात घटी घटना के बाद मोहल्ला अलीखा, पंजाबी सराय,थानासाबिक के कुछ हिस्सों में धारा_ 163 लगाकर सायं 7:00 बजे के बाद आबागवन एवं दुकानों को प्रशासन द्वारा बंद करवा दिया जाता है। जिससे क्षेत्र में दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी क्षेत्रवासियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। दीपावली पर्व नजदीक है, ऐसे में छोटे व्यापारियों_ फुटकर कारोबारी एवं उक्त क्षेत्र वासियों के लिए दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी दवाई, दूध एवं अन्य कार्यों के लिए भी कई बार संध्या 7 बजे से भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य, दबाई एवं दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति न होने के कारण कई परिवारों के सदस्यो को स्वास्थ्य और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। व्यापक परेशानियों को देखते हुए चुकी अब माहौल शांत और सद्भावना पूर्ण है, ऐसे में दीपावली पर्व को नजदीक देखते हुए उक्त क्षेत्र से धारा_163 को हटाया जाए, जिससे क्षेत्र में आपसी प्रेम, और भाईचारा बना रहे। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रदेश महामंत्री अनुपम शर्मा, पीसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल, प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती, मंसूर अली मंसूरी, गौरव चौधरी, सारीम सैफी, मोहम्मद आरिफ सैफी पार्षद, भगवान सिंह आदि कांग्रेसी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    रामनगर। उत्तराखंड सरकार से साप्ताहिक समाचार पत्र के मान्यता प्राप्त सम्पादक रहे स्व. नितेश जोशी के आकस्मिक निधन के उपरांत उत्तराखंड सूचना एवं लोक जनसंपर्क विभाग के द्वारा पांच लाख…

    Continue reading
    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    नैनीताल। जिला सूचना अधिकारी नैनीताल रहे स्व. गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन के उपरांत मीडिया सेंटर, हल्द्वानी का प्रभार देख रहे सूचना अधिकारी अहमद नदीम को जिला सूचना अधिकारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष,       राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल