वरिष्ठ चिकित्सक, राज्य आंदोलकारी, भाजपा नेता डाॅ जगदीश भट्ट के रामनगर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की

रामनगर। वरिष्ठ भाजपा नेता व राज्य आंदोलनकारी डाॅ. जगदीश भट्ट आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव मे रामनगर विधान सभा सीट से विधायक के चुनाव मे अपनी किस्मत आजमायेंगे। एक मुलाकात मे डाॅ जगदीश भट्ट 10 जून 1972 को अल्मोड़ा जनपद के कुण्लीधार, मानिला मे हुआ। श्री भट्ट के पिता स्व. भोलानंद सरस्वती क्षेत्र के प्रसिद्व ब्राहा्रमण रहे है तथा माता श्रीमती गंगा देवी भट्ट गृहणी महिला थी। डाॅ. भट्ट की पत्नी श्रीमती सुशीला भट्ट राजकीय जूनियर हाईस्कूल मे प्रधानाध्यापिका रही है तथा बड़ी बेटी डाॅ. अजंली भट्ट फिजियोथेरेपी मे कोर्स करके देहरादून मे शिफ्ट हो गयी एवं छोटी बेटी एडवोकेट निधि भट्ट गुरूग्राम हरियाणा से वकालत का कोर्स कर रही है जबकि बेटा अभिषेक भट्ट नोयडा से बीसीए का कोर्स कर रहा है। डाॅ. भट्ट विगत 34 वर्षो से राष्ट्रीय सेवक संघ व भाजपा से जुड़े रहे तथा रामजन्म भूमि आंदोलन मे सक्रिय भागीदारी निभाते हुये राज्य आंदोलन मे सक्रिय रहे। डाॅ. भट्ट की कर्मभूमि काशीपुर व रामनगर रही है तथा सन् 1994 मे उन्हे आईएमए काशीपुर ने सम्मानित किया इसके अलावा समय-2 पर उनके द्वार कुमाॅऊ भर मे इलैक्ट्रो होम्योपैथी व एलोपैथी के निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाये गये। डाॅ. भट्ट के अनुसार वह उत्तराखंड के राज्य आंदोलनकारी रहे है मगर सरकार के आंदोलनकारियो को चिन्हिकरण मे अपनाये गये दोहरो मापदंडो के कारण उन जैसे कई आंदोलनकारियो को उनका वाजिब हक नही मिल सका है इसलिये आंदोलकारियो के चिन्हिकरण का पुर्नपरीक्षण होना चाहिये। इलैक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सो के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. जगदीश भट्ट ने राज्य की धामी सरकार से राजस्थान व अन्य राज्यो की तर्ज पर उत्तराखंड मे इस पैथी को मान्यता दिये जाने व पलायन रोकने के लिये 60 वर्ष से कम आयु के सभी चिकित्सको को सरकारी हाॅस्पिटलो मे तैनात करने की मांग की है। श्री भट्ट ने बताया कि वह व उनका परिवार समाजसेवा मे रहा है तथा उनके स्व. पिता ने काशीपुर-रामनगर मार्ग पर हल्दुआ के समीप स्थित हीरा हरि कालोनी मे नागेश्वर धाम की स्थापना की है। सभी धर्मो व वर्गो मे अपनी पकड़ रखने वाले डाॅ. जगदीश भट्ट ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनावो मे रामनगर विधानसभा सीट से अपनी किस्मत आजमाने की ठानी है। उन्हे उमीद है कि क्षेत्र की जनता उनके विगत वर्षो के कार्याे को दृष्टिगत रखते हुये उन्हे रामनगर का विधायक अवश्य चुनंेगी।
फोटो-जगदीश भट्ट।

  • Related Posts

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    (डॉ. ज़फर सैफी/सम्पादक)रामनगर। नगर के युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल को भारतीय व्यापार मंडल का नैनीताल जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। भारतीय व्यापार मंडल (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल…

    Continue reading
    समाजसेवी व कांग्रेस के युवा तुर्क नेता डॉ. जफर सैफी को मिली रामनगर मंडलम अध्यक्ष की जिम्मेदारी, डॉ जफर सैफी ने किया वायदा कांग्रेस उम्मीदवार को विधानसभा चुनाव जिताने के लिये नहीं छोडेंगे कोई कोर-कसर

    (नावेद सैफी सैफी/सह सम्पादक)रामनगर। रामनगर नगर पालिका की पूर्व सभासद व जिला योजना की सदस्य रही रुबीना सैफी के प्रतिनिधि बतौर कार्य कर चुके व कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्त्ता डॉ. मो.…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष,       राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल