डॉ. उषा पैथलैब का स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत व सांसद अजय भट्ट ने किया शुभारंभ, आमजन को मिलेगी सस्ती दरों पर गुणवत्तायुक्त जांच

(योगेश मिश्रा/सम्पादकीय सलाहकार)

हल्द्वानी।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने रविवार को डीएनबी कॉम्प्लेक्स, मुखानी में डा. उषा पैथलैब का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं स्थानीय सांसद अजय भट्ट विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए डा. नीलांबर भट्ट ने बताया कि इस पैथलैब का उद्देश्य आमजन को उच्च गुणवत्ता की जांच सुविधाएं किफायती दरों पर उपलब्ध कराना है। साथ ही मजदूर, निर्बल और असहाय वर्ग के मरीजों के लिए जांच दरों में विशेष छूट का भी प्रावधान रखा गया है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी डा. उषा भट्ट, जो हाल ही में एस.एस. जीना बेस अस्पताल, हल्द्वानी से सेवानिवृत्त हुई हैं, अपने अनुभव और सेवाभाव से अब समाज के प्रति और अधिक योगदान देने के लिए तत्पर हैं।
स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने शुभारंभ अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को उसके नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हों। निजी चिकित्सक और लैब संचालक जब सेवा भाव से कार्य करते हैं तो यह सरकार की योजनाओं को और प्रभावी बनाता है। डा. भट्ट दंपति का यह प्रयास सराहनीय है। डा. नीलांबर भट्ट और डा. उषा भट्ट जैसे अनुभवी चिकित्सक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आज के युग में जब स्वास्थ्य सेवाएं महंगी होती जा रही हैं, ऐसे में यह पैथलैब आमजन के लिए राहत साबित होगी।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि डा. नीलांबर भट्ट लंबे समय से चिकित्सा क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। डा. उषा पैथलैब का शुभारंभ हल्द्वानी शहर ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए भी बड़ी राहत साबित होगा।
उल्लेखनीय है कि डा. नीलांबर भट्ट महानगर के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय चिकित्सकों में गिने जाते हैं। मधुमेह रोग विशेषज्ञ के रूप में उन्होंने वर्षों से मरीजों का उपचार कर विश्वास अर्जित किया है। सौम्य स्वभाव और मरीजों के प्रति समर्पण के कारण वे समाज में विशेष पहचान रखते हैं।
इस अवसर पर मेयर गजराज बिष्ट. मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल डब्बू, एनएचएम उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, तरुण बंसल, मदन फर्तियाल, प्रदीप बिष्ट. राहुल झींगरन, ए पी बाजपेई, विधायक बंशीधर भगत के अलावा डॉ पी सी फुलेरिया, डॉ धीरेन्द्र बनकोटी, डॉ संजय सिंह,मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरीश पंत , डॉ अनवर , डॉ सुबोध गुरुरानी, डॉ उपेंद्र ओली, डॉ कुसुम ओली, एच डी भट्ट , शरद ,दीपक चन्द्रा, खुशी, चंद्रकला, काजल के अलावा तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सराहनीय पहल-कॉर्बेट के ढिकाला में पर्यटकों के लिये डिस्पेंसरी शुरू

    रामनगर।कार्बेट टाइगर रिजर्व में प्रतिवर्ष लाखों पर्यटक घूमने आते है। कार्बेट टाइगर रिजर्व का प्रसिद्ध जोन ढिकाला पर्यटन जोन दूरस्थ एवं राष्ट्रीय राजमार्ग से 31 किमी0 दूर कोर वन क्षेत्र…

    Continue reading
    रामनगर में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चलाया अभियान,दो झोलाछाप डॉक्टरों एवं एक पैथोलॉजी लैब पर की गई कार्रवाई

    रामनगर।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रामनगर एवं आसपास के इलाकों में झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ छापामार कार्रवाई की।विभाग की कार्रवाई की भनक लगते ही कई झोलाछाप डॉक्टर अपनी क्लिनिको को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाई स्कूल में 92.4 प्रतिशत अंक लाकर सोमाक्ष श्रीवास्तव ने स्व.दादा केबीएल श्रीवास्तव का सपना साकार किया। रामनगर। ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर प्रणय श्रीवास्तव के पुत्र सोमाक्ष श्रीवास्तव के द्वारा सीबीएसई बोर्ड से हाई स्कूल की परीक्षा 92.4 प्रतिशत अंको साथ उत्तीर्ण करके अपने परिजनों व स्कूल के शिक्षकों का नाम रोशन किया है। ज्ञात रहे कि सोमाक्ष श्रीवास्तव के दादा स्व केबीएल श्रीवास्तव ने बर्ष 1970 में रामनगर में एमपी इंटर कॉलेज में बतौर मनोविज्ञान प्रवक्ता के रूप में शुरुआत की व 40 वर्ष अपनी सेवाएं दी तथा प्रिंसिपल पद से रिटायर्ड हुये। रामनगर में इंग्लिश मीडियम एजुकेशन व नाटक व रंगारंग कार्यक्रमो का जनक माना जाता है। स्व. श्रीवास्तव के द्वारा पम्पापुरी में वर्ष 1987 में हैप्पी होम के नाम से रामनगर में पहले इंग्लिश मीडियम स्कूल की नींव रखकर क्षेत्रवासियों को इंग्लिश मीडियम पढ़ाई की सौगात दी थी बाद में हैप्पी होम स्कूल का नाम ग्रेट मिशन रखा गया जिसकी नर्सरी से क्लास आठ तक पम्पापुरी मे में संचालित है जिसका संचालन उनके ज्येष्ठ पुत्र प्रणय श्रीवास्तव व उनकी धर्मपत्नी आलोकिता श्रीवास्तव के द्वारा किया जाता है जबकि काशीपुर रोड स्थित दूसरी ब्रांच जो कि इंटर तक कि शिक्षा देती है का संचालन छोटे पुत्र डॉ प्रसून श्रीवास्तव व उनकी धर्मपत्नी डॉ नलिनी श्रीवास्तव के द्वारा किया जाता है। हाई स्कूल टॉपर बनकर सोमाक्ष ने अपने स्व. दादा केबीएल श्रीवास्तव व स्व. दादी मंजुला श्रीवास्तव पिता प्रणय श्रीवास्तव, माता आलोकिता श्रीवास्तव, स्कूल डायरेक्टर व चाचा डॉ. प्रसून श्रीवास्तव, स्कूल प्रिंसिपल व चाची डॉ नलिनी श्रीवास्तव, स्कूल व स्कूल के टीचर्स व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

    नैनीताल एसपी संचार आरडी मठपाल ने रामनगर में हरी झंडी दिखाकर अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया

    नैनीताल एसपी संचार आरडी मठपाल ने रामनगर में हरी झंडी दिखाकर अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया

    शाइनिंग स्टार स्कूल की छात्रा तुषिता का अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार चयन, 50 प्रतिशत स्कॉलरशिप के साथ मिली बड़ी उपलब्धि

    शाइनिंग स्टार स्कूल की छात्रा तुषिता का अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार चयन, 50 प्रतिशत स्कॉलरशिप के साथ मिली बड़ी उपलब्धि

    पत्रकार नोशाद सिद्दीकी की सास हासमा बेगम के निधन पर चौतरफा शोक की लहर

    पत्रकार नोशाद सिद्दीकी की सास हासमा बेगम के निधन पर चौतरफा शोक की लहर

    युवक कांग्रेस (यूथ कांग्रेस) की प्रदेश कार्यकारिणी चुनाव में रामनगर के कांग्रेस नेता चांद खान को प्रदेश महासचिव निर्वाचित होने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी रहे भुवन पांडे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल खुलासा सहित कांग्रेसजनों ने दी मुबारकबाद

    युवक कांग्रेस (यूथ कांग्रेस) की प्रदेश कार्यकारिणी चुनाव में रामनगर के कांग्रेस नेता चांद खान को प्रदेश महासचिव निर्वाचित होने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी रहे भुवन पांडे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल खुलासा सहित कांग्रेसजनों ने दी मुबारकबाद

    जामा मस्जिद मे कुरान शरीफ के मुकम्मल होने पर खत्म शरीफ का प्रोग्राम मुनाकिद किया गया, इकरार हुसैन व महमूद खां ने तबर्रुक, ख्वाजा नोजवान कमेटी ने सबील का ििनतजाम किया, कुरान इंसान को अंधेरे से उजालो की ओर लाने का ज़रिया-शहर काजी

    जामा मस्जिद मे कुरान शरीफ के मुकम्मल होने पर खत्म शरीफ का प्रोग्राम मुनाकिद किया गया,  इकरार हुसैन व महमूद खां ने तबर्रुक, ख्वाजा नोजवान कमेटी ने सबील का ििनतजाम  किया,                   कुरान इंसान को अंधेरे से उजालो की ओर लाने का ज़रिया-शहर काजी