डाॅक्टर डे पर चिकित्सको ने डाॅ. विधान चन्द्र राय को श्रृद्वासुमन अर्पित किये, काशीपुर के डॉ. पंकज सैनी को बेस्ट चिकित्सक सेवा सम्मान से नवाजा गया

(डॉ ज़फर सैफ़ी/संपादक)
रामनगर। एक जुलाई को डाॅक्टर डे के अवसर पर इलैक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सको ने इआरडीओ के बैनर तले उल्लास के साथ डाॅक्टर डे मनाया। नगर के कार्बेट मोटल होटल मे आयोजित किये गये कार्यक्रम मे इलैक्ट्रो होम्योपैथिक रिसर्च एंड डवलमेंट आर्गेनाइजेशन, उत्तराखंड (इआरडीओ) के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. सुरेश राजपूत की अध्यक्षता व प्रदेश मीडिया प्रभारी डाॅ. जफर सैफी के संचालन मे आयोजित कार्यक्रम मे काशीपुर, रामनगर, केलाखेड़ा, टाॅडा, बेलपड़ाब के चिकित्सको ने डाॅ. विधान चन्द्र राय के चित्र पर श्रृद्वासुमन अर्पित किये। डाॅक्टर डे पर प्रकाश डालते हुये डाॅ. सैफी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम व चिकित्सक रहे स्व. विधान चन्द्र राय का जन्म एक जुलाई 1882 को पटना मे हुआ था जिन्होने कलकत्ता मेडिकल कालेज व लंदन से चिकित्सा की शिक्षा हासिल की तथा वह काॅलकत्ता मेडिकल काॅलेज मे प्रोफेसर की जाॅब करने लगे। महात्मा गाॅधी ने जब असहयोग आंदोलन चलाया तो उन्होने अपनी नौकरी छोड़कर देश की आजादी की लड़ाई मे हिस्सा लिया तथा देश के आजाद होने के बाद वह काॅग्रेस मे शामिल हो गये तथा पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री बने। चिकित्सा के क्षेत्र व राजनीति के क्षेत्र मे उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ठ कार्यो को देखते हुये 1961 मे उन्हे देश का सर्वोच्च पुरूस्कार भारत रत्न दिया गया तथा उनके निधन के उपरांत भारत सरकार के द्वारा 1991 से उनके जन्मदिवस के अवसर पर चिकित्सा दिवस मनाये जाने की परम्परा शुरू की गयी। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष श्री राजपूत के द्वारा डाॅ. एमके रजा को नैनीताल का जिलाध्यक्ष, डाॅ. नाजिम सलमान को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डाॅ0 वसीम अब्बासी को रामनगर नगराध्यक्ष, डाॅ. अशोक को नगर महामंत्री, डाॅ. अरबाज अब्बासी को नगर सचिव मनोनित किया गया तथा डाॅ. पंकज सैनी को स्मृति चिन्ह देकर बेस्ट चिकित्सक सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ईआरडीओ, उत्तराखंड के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सुरेश राजपूत, प्र्रदेश मीडिया प्रभारी डाॅ. जफर सैफी, प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य डाॅ. आरके विश्नोई, डाॅ. जैड रहमान, संरक्षक डॉ मो उमर सैफ़ी, उधमसिंह नगर जिलाध्यक्ष डाॅ. आरपी सिंह सैनी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाॅ. नावेद जाफरी, जिला कनिष्ठ उपाध्यक्ष डाॅ. राहत अली, जिला संगठनमंत्री डाॅ. शमशाद अली, काशीपुर महानगर अध्यक्ष डाॅ. अनिल शर्मा, महानगर महामंत्री डाॅ. ज्ञान सिंह, नगर उपाध्यक्ष डाॅ. युनुस सैफी, डाॅ. गौरव वशिष्ठ, डाॅ. बिलाल, डाॅ. बुरान, डाॅ. सूरज पाल, डाॅ. चारू शर्मा, डाॅ. एमके रजा, डाॅ. वसीम अब्बासी, डाॅ. अशोक कुमार, डाॅ. अरबाज, डाॅ. नाजिम सलमान, डाॅ पकंज सैनी, लक्की ठाकुर आदि मौजूद रहे।
फोटो-सम्मानित करते हुये।

  • Related Posts

    नैनीताल जनपद के ज्योलिकोट के रोगियों के लिये नैनीताल के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आयुष्मान कार्ड की सुविधायुक्त हल्द्वानी के 23 प्राइवेट हॉस्पिटलो की सूचि करते हुये इन हॉस्पिटलो मे विभिन्न विभागों व उनमे मिलने वाली सुविधाओ व उनके कॉन्टैक्ट नंबरों की लिस्ट जारी की है। नैनीताल जनपद की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने सभी ग्रामीणों व जिलेवासियो से इन अस्पतालो मे आयुष्मान कार्ड से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठाये जाने की अपील की है।

    आयुष्मान सुविधा वाले अस्पतालो की सूचि-

    Continue reading
    उत्तराखंड जन सेवा मंच ने आयुष्मान हॉस्पिटल के सहयोग से लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

    रामनगर। उत्तराखंड जन सेवा मंच,वार्ड नंबर 20 चित्रकूट गौजानी द्वारा अपने कार्यालय में आयुष्मान मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के नासिर खान मार्केटिंग हेड द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन आज 2…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष,       राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल