ड्रग्स विभाग की टीम ने की मेडिकल स्टोरो पर छापामार कार्यवाही, एक मेडिकल स्टोर किया सील, कई पर क्रय विक्रय रोका

(डॉ ज़फर सैफ़ी/सम्पादक)
रामनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 2025 तक देवभूमि उत्तराखंड नशा मुक्त करने का संकल्प लिया गया है।जिसके क्रम में पुलिस द्वारा पूरे प्रदेश में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है तो वहीं सोमवार को रामनगर में मुख्यमंत्री के संकल्प को गंभीरता से लेते हुए रामनगर में ड्रग्स विभाग की टीम ने पुलिस टीम के साथ मिलकर संयुक्त रूप से रामनगर में अचानक छापामार कार्रवाई की।टीम की कार्रवाई की भनक लगने के बाद कई मेडिकल स्वामी अपनी अपनी दुकानों को बंद कर मौके से भागते हुए दिखाई दिए अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए नैनीताल जनपद की वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद रामनगर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया गया।न्होंने बताया कि अभियान के तहत मोहल्ला गुलरघट्टी क्षेत्र में 3 मेडिकल स्टोरो पर विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है।उन्होंने बताया कि गूलरघटटी क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित नशे की भारी मात्रा में दवाई बरामद हुई जिसके बाद इस मेडिकल से बरामद दवाओ को कब्जे में लेते हुए इसे सील करने की कार्रवाई की गई इसके अलावा उन्होंने बताया कि इसी इलाके में एक अन्य मेडिकल स्टोर पर भारी अनियमितताएं मिलने पर इस मेडिकल स्टोर पर क्रय विक्रय पर रोक लगाने के साथ ही इसके लाइसेंस को सस्पेंड एवं कैंसिल करने की रिपोर्ट उच्च अधिकारी को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा एक अन्य मेडिकल स्टोर पर भी भारी कमियां मिलने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है उन्होंने बताया कि आज जो मेडिकल स्टोर बंद कर भागे हैं उनकी लिस्ट बनाई जा रही है शीघ्र इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने बताया कि विभाग का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।इस दौरान टीम में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नैनीताल मीनाक्षी बिष्ट,वरिष्ठ औषधि निरीक्षक उधम सिंह नगर नीरज कुमार,औषधि निरीक्षक पंकज पंत,औषधि निरीक्षक अर्चना गहतोड़ी,औषधि निरीक्षक पूजा जोशी,औषधि निरीक्षक पूजा रानी,औषधि निरीक्षक निधि शर्मा, हर्षिता कोतवाली से महिला एसआई सुरभि राणा, कांस्टेबल मोहम्मद राशिद कांस्टेबल,आरिफ अली,कांस्टेबल संजय कुमार आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    नैनीताल जनपद के ज्योलिकोट के रोगियों के लिये नैनीताल के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आयुष्मान कार्ड की सुविधायुक्त हल्द्वानी के 23 प्राइवेट हॉस्पिटलो की सूचि करते हुये इन हॉस्पिटलो मे विभिन्न विभागों व उनमे मिलने वाली सुविधाओ व उनके कॉन्टैक्ट नंबरों की लिस्ट जारी की है। नैनीताल जनपद की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने सभी ग्रामीणों व जिलेवासियो से इन अस्पतालो मे आयुष्मान कार्ड से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठाये जाने की अपील की है।

    आयुष्मान सुविधा वाले अस्पतालो की सूचि-

    Continue reading
    उत्तराखंड जन सेवा मंच ने आयुष्मान हॉस्पिटल के सहयोग से लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

    रामनगर। उत्तराखंड जन सेवा मंच,वार्ड नंबर 20 चित्रकूट गौजानी द्वारा अपने कार्यालय में आयुष्मान मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के नासिर खान मार्केटिंग हेड द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन आज 2…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष,       राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल