स्थाई राजधानी गैरसेंण को लेकर 9 अगस्त को जनजागरण, 31 को ब्लैक आउट-मुनीष कुमार

रामनगर।स्थायी राजधानी संयुक्त संघर्ष समिति ने उत्तराखंड के लोगों एवं सामाजिक राजनीतिक संगठनों से संपर्क कर प्रदेश की स्थाई राजधानी गैरसैंण घोषित करने की मांग को अपनी एकता एवं एकजुटता प्रदर्शित करने और कार्यक्रम का समर्थन करने की अपील की है।मंगलवार को गैरसैंण को प्रदेश की स्थाई राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर स्थाई राजधानी संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्य हर्षवर्धन सिंह विष्ट व जगदीश ममगई ने रामनगर के सामाजिक, राजनीतिक संगठनों एवं राज्य आंदोलनकारी से संपर्क कर समर्थन देने की अपील की।
राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी के निवास पर आयोजित बैठक में विभिन्न संगठनों एवं राज्य आंदोलनकारी ने गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने एवं राज्य की अवधारणा से जुड़े सवालों पर अपने विचार रखें। बैठक में उपस्थित लोगों ने उत्तराखंड की बदहाली के लिए सत्तारूढ़ सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। राज्य गठन के बाद भी शिक्षा ,चिकित्सा ,रोजगार जैसे बुनियादी समस्याओं का समाधान ना हो पाना पहाड़ों से पलायन का सबसे बड़ा कारण बताया। स्थाई राजधानी संयुक्त संघर्ष समिति के हर्षवर्धन बिष्ट एवं जगदीश ममगई ने बताया कि स्थाई राजधानी गैरसैंण घोषित करने की मांग को लेकर स्थाई राजधानी संयुक्त संघर्ष समिति 9 अगस्त से प्रदेश व्यापी जन जागरण करेगी और 31 अगस्त को रात 9:00 बजे 1 मिनट के लिए प्रदेश की जनता से ब्लैकआउट करने का निवेदन करेगी।1 सितंबर से लोगों से अपने-अपने घरों ,दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर काले झंडे लगाकर विरोध प्रकट करेगी। स्थाई राजधानी संयुक्त संघर्ष समिति ने गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित करने कीमांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन में जन संगठनों एवं आम लोगों से अपना समर्थन देने की अपील की है।इस दौरान बैठक में राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी, योगेश सती,इंदर सिंह मंनराल, पान सिंह नेगी, रईस अहमद, पीतांबरी रावत, डा०धनेश्वरी घिल्डियाल के अलावा जन संगठनों से जुड़े मुनीष कुमार, रोहित रूहेला, ललित उप्रेती ,मनमोहन अग्रवाल, लालता प्रसाद श्रीवास्तव, मोहम्मद आसिफ हर्षवर्धन सिंह बिष्ट जगदीश ममगई आदि मौजूद रहें।

  • Related Posts

    हाई स्कूल में 92.4 प्रतिशत अंक लाकर सोमाक्ष श्रीवास्तव ने स्व.दादा केबीएल श्रीवास्तव का सपना साकार किया। रामनगर। ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर प्रणय श्रीवास्तव के पुत्र सोमाक्ष श्रीवास्तव के द्वारा सीबीएसई बोर्ड से हाई स्कूल की परीक्षा 92.4 प्रतिशत अंको साथ उत्तीर्ण करके अपने परिजनों व स्कूल के शिक्षकों का नाम रोशन किया है। ज्ञात रहे कि सोमाक्ष श्रीवास्तव के दादा स्व केबीएल श्रीवास्तव ने बर्ष 1970 में रामनगर में एमपी इंटर कॉलेज में बतौर मनोविज्ञान प्रवक्ता के रूप में शुरुआत की व 40 वर्ष अपनी सेवाएं दी तथा प्रिंसिपल पद से रिटायर्ड हुये। रामनगर में इंग्लिश मीडियम एजुकेशन व नाटक व रंगारंग कार्यक्रमो का जनक माना जाता है। स्व. श्रीवास्तव के द्वारा पम्पापुरी में वर्ष 1987 में हैप्पी होम के नाम से रामनगर में पहले इंग्लिश मीडियम स्कूल की नींव रखकर क्षेत्रवासियों को इंग्लिश मीडियम पढ़ाई की सौगात दी थी बाद में हैप्पी होम स्कूल का नाम ग्रेट मिशन रखा गया जिसकी नर्सरी से क्लास आठ तक पम्पापुरी मे में संचालित है जिसका संचालन उनके ज्येष्ठ पुत्र प्रणय श्रीवास्तव व उनकी धर्मपत्नी आलोकिता श्रीवास्तव के द्वारा किया जाता है जबकि काशीपुर रोड स्थित दूसरी ब्रांच जो कि इंटर तक कि शिक्षा देती है का संचालन छोटे पुत्र डॉ प्रसून श्रीवास्तव व उनकी धर्मपत्नी डॉ नलिनी श्रीवास्तव के द्वारा किया जाता है। हाई स्कूल टॉपर बनकर सोमाक्ष ने अपने स्व. दादा केबीएल श्रीवास्तव व स्व. दादी मंजुला श्रीवास्तव पिता प्रणय श्रीवास्तव, माता आलोकिता श्रीवास्तव, स्कूल डायरेक्टर व चाचा डॉ. प्रसून श्रीवास्तव, स्कूल प्रिंसिपल व चाची डॉ नलिनी श्रीवास्तव, स्कूल व स्कूल के टीचर्स व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

    Continue reading
    युवक कांग्रेस (यूथ कांग्रेस) की प्रदेश कार्यकारिणी चुनाव में रामनगर के कांग्रेस नेता चांद खान को प्रदेश महासचिव निर्वाचित होने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी रहे भुवन पांडे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल खुलासा सहित कांग्रेसजनों ने दी मुबारकबाद

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीएमइ मे ब्रजेश हॉस्पिटल की डेंटल डिपार्टमेंट हेड डॉ. विनती अग्रवाल ने लेज़र कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिये सिंगल सिटिंग आरसीटीसी की जानकारी दी

    सीएमइ मे ब्रजेश हॉस्पिटल की डेंटल डिपार्टमेंट हेड डॉ. विनती अग्रवाल ने लेज़र कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिये सिंगल सिटिंग आरसीटीसी की जानकारी दी

    ब्रजेश हॉस्पिटल, रामनगर के डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने सीएमइ मे हेमोरोइड के लेज़र ऑपरेशन की जानकारी दी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर्स को सम्मानित किया

    ब्रजेश हॉस्पिटल, रामनगर के डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने सीएमइ मे हेमोरोइड के लेज़र ऑपरेशन की जानकारी दी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर्स को सम्मानित किया

    शिक्षा समाज सेवा एवं रामलीला आयोजन के लिए योगेश्वर प्रसाद देवरानी को रामायणी सम्मान 1- सामाजिक सेवा एवं संस्कृति श्रेणी में राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित 2- तिथि 19 अगस्त 2026 को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बी एच यू ) में होगा समारोह

    शिक्षा समाज सेवा एवं रामलीला आयोजन के लिए योगेश्वर प्रसाद देवरानी को रामायणी सम्मान   1- सामाजिक सेवा एवं संस्कृति श्रेणी में राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित                                2- तिथि 19 अगस्त 2026 को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बी एच यू ) में होगा समारोह

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर मालधनचौड़ में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर मालधनचौड़ में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    डीएमआर हॉस्पिटल, मुरादाबाद के सीनियर न्यूरोलोजिस्ट डॉ. मंजेश राठी ने मानसिक रोगों के दिये

    डीएमआर हॉस्पिटल, मुरादाबाद के सीनियर न्यूरोलोजिस्ट डॉ. मंजेश राठी ने मानसिक रोगों के दिये

    महिलाओ के लिये खुशखबरी- जसपुरिया लाईन मे किचन के सामान की ओम किचनवेयर शॉप खुली

    महिलाओ के लिये खुशखबरी- जसपुरिया लाईन मे किचन के सामान की ओम किचनवेयर शॉप खुली