एचपीवी टीकाकरण को लेकर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम, सीएमओ ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू एवं लालकुआं का निरीक्षण

(डॉ. जफर सैफी/सम्पादक )

नैनीताल, 24 अगस्त 2026। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जनपद नैनीताल डॉ. रश्मि पंत द्वारा आज राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, धौलाखेड़ा, मोटाहल्दू पहुंचकर प्रधानाचार्य एवं विद्यालय के शिक्षकों के साथ एचपीवी टीकाकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। उन्होंने शिक्षकों को एचपीवी संक्रमण, टीकाकरण के महत्व एवं इससे होने वाले लाभों की जानकारी दी तथा बच्चों एवं अभिभावकों तक सही एवं वैज्ञानिक जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने विद्यालय की छात्राओं को भी एचपीवी टीकाकरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एचपीवी वैक्सीन को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रांतियों पर विश्वास न करते हुए वैज्ञानिक तथ्यों एवं चिकित्सकीय सलाह को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने छात्राओं को टीकाकरण के लाभों की जानकारी देते हुए पात्र बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण के लिए प्रेरित किया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने कहा, “एचपीवी टीकाकरण हमारी बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एचपीवी वैक्सीन को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रांतियों या अपुष्ट बातों पर विश्वास करने के बजाय सही एवं वैज्ञानिक जानकारी को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। समय पर कराया गया टीकाकरण भविष्य में एचपीवी संक्रमण से होने वाली गंभीर बीमारियों, विशेषकर सर्वाइकल कैंसर, से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हमारी प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र बालिका तक सही जानकारी पहुंचे और वह टीकाकरण का लाभ लेकर स्वस्थ भविष्य की ओर आगे बढ़े।”इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फुटकुआं पहुंचकर अपने अभिभावकों के साथ एचपीवी टीकाकरण कराने आए दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी एवं विजडम स्कूल, हल्द्वानी के बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा अभिभावकों द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षित भविष्य के प्रति दिखाई गई जागरूकता की सराहना की।इसके उपरांत मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने दोनों स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध व्यवस्थाओं, स्वास्थ्य सेवाओं एवं विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन की समीक्षा की तथा संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को और अधिक दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एचपीवी टीकाकरण, गर्भावस्था देखभाल, टीबी मुक्त भारत अभियान, जलजनित रोग, डेंगू, मलेरिया सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित समस्त पोर्टलों पर लाभार्थियों एवं कार्यक्रमों से संबंधित डेटा को समयबद्ध एवं अनिवार्य रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए, ताकि योजनाओं की प्रगति की वास्तविक स्थिति ऑनलाइन दर्ज रहे और पात्र लाभार्थियों को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की सफलता केवल सेवाओं के संचालन तक सीमित नहीं है, बल्कि समय पर डेटा अपडेट, नियमित निगरानी और जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभागीय निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    -अधिकारी परिचय- रामदत्त जोशी सयुंक्त चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तपन कुमार शर्मा

    रामनगर (डॉ. जफर सैफी)। अपने मधुर व्यवहार, उत्कृष्ठ कार्यशैली के चलते हुये कुछ ही समय मे रोगियो व क्षेत्रवासियो के दिलो मे अपनी एक अलग ही पहचान बनाने वाले उत्तराखंड…

    Continue reading
    *नवजीवन मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल मे विजेन्द्र चौधरी व डॉ. शत्रुंजय शर्मा ने फहराया तिरंगा* * डायरेक्टर डॉ. नसीम अली ने रोगियो की सेवा की शपथ दिलायी*

    काशीपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर काशीपुर के सुप्रसिद्व नवजीवन मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल मे उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के चैयरमेन विजेन्द्र चौधरी व सीनियर ऐनेथिसिया, शुगर स्पेशिलिस्ट चिकित्सक डॉ. शत्रुंजय शर्मा के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एचपीवी टीकाकरण को लेकर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम, सीएमओ ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू एवं लालकुआं का निरीक्षण

    एचपीवी टीकाकरण को लेकर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम, सीएमओ ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू एवं लालकुआं का निरीक्षण

    रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष फिरोज अंसारी व महासचिव मनु अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

    रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष फिरोज अंसारी व महासचिव मनु अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

    -अधिकारी परिचय- रामदत्त जोशी सयुंक्त चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तपन कुमार शर्मा

    -अधिकारी परिचय-        रामदत्त जोशी सयुंक्त चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तपन कुमार शर्मा

    *नवजीवन मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल मे विजेन्द्र चौधरी व डॉ. शत्रुंजय शर्मा ने फहराया तिरंगा* * डायरेक्टर डॉ. नसीम अली ने रोगियो की सेवा की शपथ दिलायी*

    *नवजीवन मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल मे विजेन्द्र चौधरी व डॉ. शत्रुंजय शर्मा ने फहराया तिरंगा*                              * डायरेक्टर डॉ. नसीम अली ने रोगियो की सेवा की शपथ दिलायी*

    इनर व्हील क्लब ऑफ रामनगर ने जीपीएस स्कूल मोती महल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    इनर व्हील क्लब ऑफ रामनगर ने जीपीएस स्कूल मोती महल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    पूनम गुप्ता आईकोनिक इंडिया वूमन अवार्ड व इंस्पायरिंग वूमन विजन अवार्ड से सम्मानित, बड़ाया रामनगर का मान