अधिवक्ताओं के हित, संगठन की एकता और गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का लिया संकल्प
(नावेद सैफी/सह सम्पादक )
रामनगर। रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रामनगर के एक रिजॉर्ट में संपन्न हुआ। समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अतिथियों द्वारा अपने-अपने पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाते हुए कार्यकारिणी द्वारा अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती और बार की गरिमा को बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. चंद्रशेखर जोशी सदस्य बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड एवं राजन मेहरा सदस्य बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष ऊंचाई प्रदान की। वहीं विशिष्ट अतिथि अनिल सिन्हा सहायक आयुक्त राज्य कर कार्यालय रामनगर, संतोष सिंह सहायक आयुक्त सचल दल रामनगर एवं असलम खान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने समारोह में शामिल होकर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का उत्साहवर्धन किया।समारोह में डी.सी.एस. रावत, अध्यक्ष हाई कोर्ट बार एसोसिएशन और सौरभ अधिकारी महासचिव हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने भी भागेदारी की।वरिष्ठ अतिथियों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए अधिवक्ता हितों और संगठनात्मक एकता के लिए सकारात्मक एवं सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम का सफल आयोजन रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मों फिरोज अंसारी एवं महासचिव मनु अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। समारोह को सफल बनाने में पूरी कार्यकारिणी ने एकजुट होकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।समारोह मे सभी अतिथियो का बेच लगाकर व सम्मान चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष गुलरेज रज़ा, उपसचिव जीशान मलिक, कोषाध्यक्ष मनोज बिष्ट एवं प्रेस प्रवक्ता विशाल रस्तोगी ने सक्रिय सहभागिता निभाई। वहीं रामनगर टैक्स बार के पूर्व अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य पूरन चंद्र पांडे की विशेष उपस्थिति एवं सहयोग ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ताओं पूरन चंद्र पांडे, अध्यक्ष मों फिरोज अंसारी , महासचिव मनु अग्रवाल एवं उपसचिव जीशान मलिक ने भी अपने संबोधन के माध्यम से संगठन की भावी दिशा एवं अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े विषयों पर विचार रखे। इस दौरान हल्द्वानी टैक्स बार के महासचिव महेंद्र बिष्ट, हल्द्वानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, महासचिव मोहन बिष्ट,नावेद सैफी, मनोज अग्रवाल, लईक अहमद, सागर भट्ट सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।






