रामनगर: इनर व्हील क्लब ऑफ रामनगर (डिस्ट्रिक्ट 311) द्वारा स्वतंत्रता के 80वें ‘अमृत महोत्सव’ के पावन अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 15 अगस्त को प्रातः 8:00 बजे जीपीएस स्कूल मोती महल में आयोजित हुआ। समारोह की शुरुआत सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण और राष्ट्रध्वज को सलामी देने के साथ हुई। इस अवसर पर क्लब की ओर से उपस्थित बच्चों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया, साथ ही स्कूल के बच्चों को एक ब्लैक बोर्ड भेंट स्वरूप दिया गया। क्लब की अध्यक्ष अंजलि जिंदल और सचिव निकिता बंसल ने सभी बच्चों के साथ मिलकर 15 अगस्त का उत्सव बड़े ही उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर क्लब की सदस्य गुंजन, रुचि, निभी और राशि भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं और सभी ने बच्चों के साथ मिलकर आजादी की खुशियां बांटीं।




