बारह रब्बीउल को लेकर कोतवाली में अमन कमेटी की बैठक सम्पन्न


रामनगर। इस्लाम धर्म के पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आगामी शुक्रवार को मनाये जाने वाले बारह रब्बीउल (जुलूसे मोहम्मदी) के पर्व को लेकर कोतवाली में अमन कमेटी की बैठक सम्पन्न हुयी। उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार की अध्यक्षता व कोतवाल अरुण कुमार सैनी के संचालन में सम्पन्न हुई पीस कमेटी की बैठक में इस पर्व को लेकर गुरुवार की रात्रि सजावट व शुक्रवार को जुलूसे मोहम्मदी को लेकर वक्ताओं ने बिजली, पानी, ट्रेफिक व्यवस्था, साफ-सफाई को लेकर अपने-2 सुझाव दिए। इस अवसर पर शुक्रवार की शाम को पायते वाली रामलीला के झंडे की शोभायात्रा को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में एसडीएम श्री कुमार ने सभी क्षेत्रवासियों से उक्त त्योहार को आपसी सौहार्द के मनाये जाने की बात की। कोतवाल श्री सैनी ने कहा कि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये है व अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जायेगी। बैठक में एलआईयू इंचार्ज महेंद्र नेगी, स्पेशल ब्रांच एसआई शेर बहादुर, एसआई जोगा सिंह, एसआई सादिक हुसैन, जल संस्थान के जेई शीशपाल सिंह, विधुत विभाग के हरीश फर्त्याल, व्यापार मंडलाध्यक्ष दिनेश चंद्रा, जुलूसे मोहम्मदी के सदर शकील खान, सभासद भुवन शर्मा, सभासद शिवि अग्रवाल, सभासद मो अजमल, सभासद पारस गोला, सभासद राहुल रावत, मो शमी उर्फ छम्मी, डॉ ज़फर सैफ़ी, इरफान सैफ़ी, राजेन्द्र मित्तल, अंकुर अग्रवाल, मोहसिन खान, आदिल खान, आरिश सिद्दिकी, नसीमुद्दीन अंसारी, सईद अख्तर, जीशान कुरैशी, सोहेब कुरैशी, हाजी जुल्फिकार क़ुरैशी, असलम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
फ़ोटो-

  • Related Posts

    रामनगर नगर पालिका के पूर्व सभासद मो. मुजाहिद सिद्दीकी बने बूथों के मंडलम अध्यक्ष

    (डॉ. जफर सैफी/सम्पादक)रामनगर। रामनगर नगर पालिका के पूर्व सभासद व कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्त्ता मो. मुज़ाहिद सिद्दीकी को रामनगर मे बूथों के मंडलम अध्यक्ष की जिम्मेदारी से नवाजा गया है। आगामी…

    Continue reading
    नैनीताल। नैनीताल जनपद के ज्योलिकोट के रोगियों के लिये नैनीताल के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आयुष्मान कार्ड की सुविधायुक्त हल्द्वानी के 23 प्राइवेट हॉस्पिटलो की सूचि करते हुये इन हॉस्पिटलो मे विभिन्न विभागों व उनमे मिलने वाली सुविधाओ व उनके कॉन्टैक्ट नंबरों की लिस्ट जारी की है। नैनीताल जनपद की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने सभी ग्रामीणों व जिलेवासियो से इन अस्पतालो मे आयुष्मान कार्ड से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठाये जाने की अपील की है।

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष,       राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल