रामनगर संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टरों ने बचायी महिला की जान

(डॉ ज़फर सैफ़ी/सम्पादक)

रामनगर। पीपीपी मोड से हटने के बाद पहले बार रामनगर सरकारी अस्पताल में नाभी के बराबर में हर्निया का सफल ऑपरेशन किया गया है। इससे पहले स्टॉफ व डॉक्टरों की कमी की वजह से मरीजों को रेफर किया जाता था। नैनीताल के सीएमओ डॉ हरीश पंत ने बताया कि मंगलवार को सीनियर एनस्थेटिस्ट डॉ. संदीप पांगती ने बताया कि कई सालों तक रामनगर अस्पताल पीपीपी मोड पर चलता आ रहा था। दो माह पहले सरकार ने खुद चलाने का निर्णय लिया। बताया कि पूर्ण स्टाफ व डॉक्टर नहीं होने से एक भी ऑपरेशन नहीं हुए। मरीज आते थे, लेकिन ऑपरेशन नहीं होते थे। उन्होंने बताया कि ग्राम सुन्दरखाल निवासी 21 वर्षीय महिला हेमा का हर्निया का ऑपरेशन किया गया। बताया कि महिला के हर्निया नाभी के पास हो गया था। पहला बच्चा महिला का ऑपरेशन से हुआ था। दूसरा बच्चा होने में दिक्कतें आ सकती थी। बताया कि उनके नेतृत्व में सर्जन डॉ. आकांक्षा बनकोटी, डॉ. रंजना डोबरियाल, स्टाफ नंदी आर्या, मोनू आर्या व ओटी असिस्टेंट हेमचंद्र खुल्बे ने जटिल ऑपरेशन को सफलता पूर्ण किया। स्व रामदत्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ वीके टम्टा ने अन्य मरीजों से भी ऑपरेशन की जरूरत पड़ने पर सरकारी अस्पताल की सेवाएं लेने की अपील की है। बताया कि आयुष्मान में निशुल्क विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन होंगे।

फ़ोटो-

  • Related Posts

    रामनगर नगर पालिका के पूर्व सभासद मो. मुजाहिद सिद्दीकी बने बूथों के मंडलम अध्यक्ष

    (डॉ. जफर सैफी/सम्पादक)रामनगर। रामनगर नगर पालिका के पूर्व सभासद व कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्त्ता मो. मुज़ाहिद सिद्दीकी को रामनगर मे बूथों के मंडलम अध्यक्ष की जिम्मेदारी से नवाजा गया है। आगामी…

    Continue reading
    नैनीताल। नैनीताल जनपद के ज्योलिकोट के रोगियों के लिये नैनीताल के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आयुष्मान कार्ड की सुविधायुक्त हल्द्वानी के 23 प्राइवेट हॉस्पिटलो की सूचि करते हुये इन हॉस्पिटलो मे विभिन्न विभागों व उनमे मिलने वाली सुविधाओ व उनके कॉन्टैक्ट नंबरों की लिस्ट जारी की है। नैनीताल जनपद की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने सभी ग्रामीणों व जिलेवासियो से इन अस्पतालो मे आयुष्मान कार्ड से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठाये जाने की अपील की है।

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष,       राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल