रामनगर। यहां सम्पन्न हुए दो दिवसीय इस्तमे में रामनगर के प्राइवेट डॉक्टरों व मेडिकल स्टोर संचालकों के द्वारा लगाए गए फ्री मेडिकल हेल्थ कैम्प में दो हजार रोगियों को निःशुल्क परामर्श व दवाये देकर लाभांवित किया गया। कैम्प में डॉ ज़फर सैफ़ी, डॉ काशिफ हुसैन, डॉ हसीन सिद्दीकी, डॉ अब्दुल समी सिरकोटिया, डॉ ताहिर सिद्दीकी, डॉ सुहैल, डॉ सागर इब्ने हसन, डॉ इमरान, डॉ इफ्तेखार गुड्डू, डॉ मुजीब, डॉ फैसल, डॉ अतीक वारसी, डॉ एमके रज़ा, अरशद सिद्दीकी, शहनवाज सिद्दीकी आदि ने सहयोग प्रदान किया।
फ़ोटो-कैम्प।






